Tuesday, 16 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

येरवेन/बाकू आर्मीनिया और अजरबैजान में एक बार फिर भीषण सैन्य झड़पें हुई हैं। आर्मीनिया ने दावा किया है कि इन झड़पों में उसके 15 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 12 सैनिकों को अजरबैजान ने पकड़ लिया है। आर्मीनिया ने अपने सैनिकों को छुड़ाने और कब्जाई जमीन को वापस दिलवाने के लिए रूस से मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि अजरबैजान की सेना ने आर्मीनिया के दो इलाकों पर कब्जा जमा लिया है। पिछले साल 44 दिनों तक चला था युद्ध पिछले साल नागोर्नो-कराबाख को लेकर दोनों देशों के बीच 44 दिनों तक युद्ध चला था। इस युद्ध में कम से कम 6500 लोग मारे गए थे, जबकि 10000 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह युद्ध अजरबैजान के लिए एक निर्णायक जीत के साथ समाप्त हुआ था। इस युद्ध में इजरायल और तुर्की ने खुलकर अजरबैजान की मदद की थी, जबकि रूस ने आर्मीनिया की उतनी सहायता नहीं की। आर्मीनिया के 15 सैनिकों की मौत, 12 पकड़े गए उस समय रूस की मध्यस्थता और नागोर्नो-कराबाख में लगभग 2,000 शांति सैनिकों को तैनात करने के बाद यह संघर्ष खत्म हुआ था। अर्मेनियाई और रूसी समाचार एजेंसियों ने आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि उनके देश के सैनिकों पर अजरबैजान की सेना ने तोप, छोटे हथियार और आर्मर्ड व्हीकल से हमला किया। इसमें उनके 15 सैनिक मारे गए, 12 पकड़े गए और अजरबैजान के साथ सीमा के पास दो युद्धक स्थान छिन गए हैं। आर्मीनिया ने रूस से मांगी मदद इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने आर्मेनिया की सुरक्षा परिषद के सचिव आर्मेन ग्रिगोरियन के हवाले से कहा कि चूंकि अजरबैजान ने आर्मेनिया के संप्रभु क्षेत्र पर हमला किया है। इसलिए, हम रूस से हमारे देशों के बीच मौजूदा 1987 (आपसी रक्षा) समझौते के आधार पर आर्मेनिया की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए कह रहे हैं। रूस का आर्मेनिया में एक सैन्य अड्डा है और साथ ही नागोर्नो-कराबाख में एक शांति सेना भी है। अर्मेनियाई अपील पर रूस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अजरबैजान बोला- उकसा रहे थे आर्मीनियाई सैनिक अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने आर्मीनियाई पक्ष से बड़े पैमाने पर उकसाने का जवाब देने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया था। अपने बयान में अजरबैजान ने आर्मीनिया के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को दोषी ठहराया है। अजरबैजान ने कहा कि आर्मीनियाई बलों ने तोपखाने और मोर्टार फायर के साथ अजेरी सेना की चौकियों पर गोलाबारी की जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3kIZZke
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...