Saturday, 18 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जेनेवा (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 89 देशों में ओमीक्रोन वेरिएंट की पहचान की जा चुकी है। संगठन ने यह भी बताया कि यह उन स्थानों पर डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है, जहां संक्रमण का सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है। इसके मामले डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो जाते हैं। डब्लूएचओ के बयान के बाद ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है। ओमीक्रोन, डेल्टा से भी आगे निकल सकता है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को अपनी 'एनहैंसिंग रेडिनेस फॉर ओमीक्रोन (बी.1.1.529): टेक्निकल ब्रीफ एंड प्रायोरिटी एक्शन्स फॉर मेंबर स्टेट्स' रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि मौजूदा उपलब्ध आंकड़ों को देखते हुए आशंका है कि ओमीक्रोन उन स्थानों पर डेल्टा से आगे निकल जाएगा, जहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार अधिक है। 89 देशों में ओमीक्रोन की हुई पहचान रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 दिसंबर 2021 तक, डब्ल्यूएचओ के सभी छह क्षेत्रों में 89 देशों में ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान की गई है। जैसे-जैसे अधिक डेटा उपलब्ध होगा, ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में वर्तमान समझ विकसित होती रहेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा की तुलना में तेजी से फैलता है। यह सामुदायिक प्रसार वाले देशों में डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। डेढ़ से तीन दिन में इसके मामले दोगुने हो जाते हैं। यूरोपीय देशों में कड़ी पाबंदियां लागू यूरोप में विभिन्न देश सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन से उत्पन्न हुई कोविड-19 की संभावित नयी लहर से बचने के प्रयास के तहत कड़ी पाबंदियां लगाने हैं जिसके बाद पेरिस से बार्सिलोना तक लोग प्रदर्शन करने लगे हैं। इस महामारी के मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच चौकन्ना हो गये फ्रांस और आस्ट्रिया के मंत्रियों ने यात्रा पाबंदियां कड़ी कर दी हैं। फ्रांस ने नये साल पर आतिशबाजी रद्द कर दी है। डेनमार्क ने थियेटर, कंसर्ट हॉल, मनोरंजन पार्क एवं संग्रहालय बंद कर दिये हैं। आयरलैंड में 8 बजे के बाद कर्फ्यू आयरलैंड ने पब एवं बार में रात आठ बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया है तथा घर के अंदर एवं बाहर के कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति सीमित कर दी है। आयरलैंड की प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि नयी पाबंदियां जिंदगियां एवं आजीविका को संक्रामक वायरस से बचाने के लिए जरूरी हैं।अन्य देश अभी और आगे बढ़ सकते हैं । डच सरकार के मंत्री विशेषज्ञ समिति की सलाह पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं जिसने पहले से चल रहे आंशिक लॉकडाउन को सख्त करने की सिफारिश की है। ब्रिटेन में मास्क अनिवार्य किया गया ब्रिटेन की सरकार ने भवनों के अंदर भी मास्क लगाने की जरूरत भी अनिवार्य कर दी है और तथा नाइट क्लब एवं बड़े कार्यक्रमों में जाने के लिए लोगों को टीकाकरण या हाल का निगेटिव जांच प्रमाणपत्र दिखाने का आदेश दिया है। देश में इस सप्ताह रोजाना संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ा है। अब वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि सरकार को अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। ब्रिटेन एवं अन्य देश बूस्टर डोज की गति बढ़ाने में जुटे हैं क्येाकि प्रारंभिक आंकड़ों से सामने आया है कि टीके की दो खुराक ओमीक्रोन के विरूद्ध कम प्रभावी है ।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/32f04WD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...