Thursday 31 December 2020

https://ift.tt/36CAGd7

साल 2021 का आगाज हो चुका है और इसके साथ ही शुरू हो गया है एक नया दशक। यूं तो हर नई शुरुआत बेहद खास होती है लेकिन 1 जनवरी, 2021 की सुबह कई उम्मीदों के साथ हुई है। पिछले साल पूरी दुनिया ने एक साथ इतिहास की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक का सामना किया। नए साल के पहले सूर्योदय का लोगों ने इसी उम्मीद के साथ स्वागत किया कि नई शुरुआत नई जीत की इबारतें लिखने वाली हो। जैसे ही घड़ी के कांटे 12 पर मिले, कहीं आसमान में आतिशबाजी के नजारे दिखे, तो कहीं लोगों ने गले लगकर नए वक्त में कदम रखा। तस्वीरों में देखें, दुनियाभर में कैसे मन रहा है नए साल का जश्न....(तस्वीर: लंदन, Victoria Jones/PA via AP)

Happy New Year 2021: दुनियाभर में अलग-अलग तरह से नए साल का जश्न मनाया गया। कोरोना वायरस के चलते भले उतनी भीड़ न रही हो लेकिन जोश कम नहीं दिखा।


Happy New Year 2021: आतिशी आसमान से लेकर बर्फीली डुबकी तक, दुनिया ने यूं किया नए साल का स्वागत

साल 2021 का आगाज हो चुका है और इसके साथ ही शुरू हो गया है एक नया दशक। यूं तो हर नई शुरुआत बेहद खास होती है लेकिन 1 जनवरी, 2021 की सुबह कई उम्मीदों के साथ हुई है। पिछले साल पूरी दुनिया ने एक साथ इतिहास की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक का सामना किया। नए साल के पहले सूर्योदय का लोगों ने इसी उम्मीद के साथ स्वागत किया कि नई शुरुआत नई जीत की इबारतें लिखने वाली हो। जैसे ही घड़ी के कांटे 12 पर मिले, कहीं आसमान में आतिशबाजी के नजारे दिखे, तो कहीं लोगों ने गले लगकर नए वक्त में कदम रखा। तस्वीरों में देखें, दुनियाभर में कैसे मन रहा है नए साल का जश्न....

(तस्वीर: लंदन, Victoria Jones/PA via AP)



रोशन हो उठा बुर्ज खलीफा
रोशन हो उठा बुर्ज खलीफा

अपने आकर्षक लाइट शोज के लिए मशहूर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई स्थित बुर्ज खलीफा ने कुछ यूं किया साल 2021 का स्वागत।



'नया' वुहान
'नया' वुहान

एक साल पहले घातक कोरोना वायरस का गढ़ बने चीन के वुहान शहर ने साल 2021 का दिल खोलकर स्वागत किया। सबसे पहले वायरस का सामना करने वाले इस शहर में आज आजादी से घूम रहे लोगों के लिए नया साल जीवन की नई शुरुआत से कम नहीं है।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2LbSoeY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...