Sunday, 24 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अंतरिक्ष में सितारों के एक-दूसरे का चक्कर काटने के बारे में आपने सुना होगा लेकिन एक स्टार-सिस्टम ऐसा भी है जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 6 सितारे एक-दूसरे का चक्कर काट रहे हैं। धरती से 2000 लाइट इयर दूर इस सिस्टम के सितारे टेलिस्कोप से देखे जाने पर भी अलग-अलग नहीं, एक बड़े डॉट की तरह दिखते हैं। यह डॉट कभी हल्की-कभी तेज चमकती दिखती थी क्योंकि ये सितारे एक-दूसरे की रोशनी को ब्लॉक करते रहते हैं। इस सिस्टम को नाम दिया गया है- TIC 168789840। इसके सितारे ऐसे चक्कर काटते हैं कि धरती के टेलिस्कोप से देखे जाने पर एक-दूसरे पर ग्रहण लगाते हैं। अगर ये किसी और ऐंगल से देखे जाते तो लगातार एक सी रोशनी के स्रोत जैसे दिखते। इससे पहले तीन ऐसे ही सिस्टम खोजे जा चुके हैं। सबसे चर्चित Castor नाम का सिस्टम 1920 में खोजा गया था। यह धरती से सिर्फ 51 लाइट इयर दूर है। सबसे पहले 1719 में माना गया था कि इसमें सिर्फ दो सितारे हैं लेकिन 1920 में पाया गया कि दरअसल, सितारों के तीन जोड़े हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि TIC 168789840 Castor की तरह है। कैसे चक्कर काट रहे हैं ये सितारे इस सिस्टम के अंदर सितारों के दो जोड़े हैं। पहला जोड़ा 31 घंटों में एक चक्कर पूरा करता है और दूसरा 38 घंटों में। ये सभी मिलकर एक कॉमन सेंटर का चक्कर 3.7 साल में पूरा करते हैं। वहीं, बाहर सितारे 197 घंटों में एक चक्कर पूरा करते हैं और ये पूरे सिस्टम का चक्कर 2000 साल में पूरा करते हैं। इस तरह के और डेटा की मदद से ऐसे अनोखे सिस्टम्स के बनने के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iInUhj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...