Friday, 22 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

रियो डी जेनेरियो भारत से कोरोना वायरस वैक्सीन की 20 लाख खुराक मिलने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने भगवान हनुमान की संजीवनी बूटी लेकर जाते हुए तस्वीर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का आभार जताया है। भारत अपने कई मित्र देशों को लगातार कोरोना वायरस वैक्सीन की सप्लाई कर रहा है। इससे पहले कई देशों की मांग पर भारत ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की टेबलेट्स को भी भेजा था। बोलसोनारो ने किया यह ट्वीट उन्होंने लिखा कि वैश्विक बाधा को दूर करने के प्रयासों में शामिल एक महान भागीदार को पाकर ब्राजील सम्मानित महसूस कर रहा है। भारत से ब्राजील वैक्सीन का निर्यात कर हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने हिंदी में भी 'धन्यवाद' लिखकर भारत के प्रति अपना समर्थन जताया है। दुनियाभर के देशों की मदद कर रहा भारत भारत कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्र देशों को भी दिल खोलकर मदद कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी तक भारत ने विभिन्न देशों को कोविशील्ड की 1.417 करोड़ खुराक पहुंचाई है। इसमें भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामांर और सेशेल्स शामिल हैं। इनके अलावा भारत ने ब्राजील और मोरक्को सहित दुनिया के कई देशों को वैक्सीन सप्लाई कर रहा है। लगातार मित्र देशों को वैक्सीन भेज रहा भारत विदेश मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को तड़के ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान द्वारा तीनों देशों को वैक्सीन भेज दी गई है। जिसमें मॉरीशस को एक लाख, म्यांमार को 15 लाख और सेशेल्स को 50 हजार वैक्सीन की खुराक भेजी गई है। बता दें कि इससे पहले भारत अपने पड़ोसी देश भूटान, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल को भी उपहार स्वरूप कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भेज चुका है। जिसमें बांग्लादेश को कोविडशील्ड वैक्सीन की 20 लाख, नेपाल को 10 लाख, भूटान को डेढ़ लाख, मालदीव को एक लाख खुराक दी गई है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की लाखों टेबलेट्स भी भेज चुका है भारत भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील की मांग पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की लाखों गोलियों को भी भेजा था। तब भी जेयर बोलसोनारो ने भारत की तारीफ की थी। उन्होंने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर कहा था कि यह दवा कोरोना के खिलाफ असरदार है। बोलसोनारो ने तो कोरोना संक्रमित होने के बाद हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा खाते हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39UkzIj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...