लिस्बन पुर्तगाल में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया गया। चुनाव में उदारवादी निवर्तमान राष्ट्रपति और उम्मीदवार हैं को एक बार फिर 5 साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिया गया है। हालांकि अभी चुनाव का पूरा रिजल्ट सामने नहीं आया है, लेकिन फिलहाल उनको 61 प्रतिशत वोट मिले हैं। पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है जबकि संसद एवं सरकार के पास ही विधायी शक्तियां होती हैं। सूजा (72) को राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा था। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूजा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही मतदान के घंटों में भी बढ़ोत्तरी की थी ताकि भीड़ एकत्र नहीं हो। इसके अलावा मतदाताओं को अपने साथ पैन और सैनिटाइजर लाने को कहा गया था। (एजेंसियों के इनपुट्स के साथ)
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Y6UsZ0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment