डेट्रॉयट अमेरिका के मिशिगन में एक व्यक्ति ने लॉटरी में एक अरब डॉलर की धनराशि जीती है। अमेरिका में लॉटरी के इतिहास में यह तीसरी सबसे भारी भरकम धनराशि है। मिशिगन लॉटरी ने शुक्रवार रात निकाले गए ड्रॉ में विजेताओं के टिकटों का नंबर 4, 26, 42, 50 और 60 थे। इनमें सबसे अधिक धनराशि के टिकट का नंबर 24 था। विजेता टिकट नोवी के डेट्रॉयट उपनगर में 'क्रोजर स्टोर' से खरीदा गया था। क्रोजर स्टोर की स्थानीय प्रवक्ता ने कहा, ''मिशिगन के किसी व्यक्ति के लिये आज का दिन जीवन बदलने वाला साबित हुआ। क्रोजर मिशिगन , मिशिगन के नए अरबपति को बधाई देता है।''
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3c043Jo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment