Friday, 15 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पहले से कोरोना वायरस के चलते आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए अगले दो हफ्ते और मुश्किल होने वाले हैं। देश की सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में इजाफा किया है। शुक्रवार को किए गए ऐलान के मुताबिक जनवरी के बचे हुए दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ी रहेगी। इसके साथ ही डीजल की कीमत में भी 2.95 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। आधी रात के बाद से लागू नए दाम पेट्रोल और डीजल के अलावा केरोसीन की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल में 4.42 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही अब अगले 15 दिन देश में पेट्रोल की कीमत 109.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 113.19 रुपये प्रति लीटर, केरोसीन 76.65 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल 76.23 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। ये सभी किराए 15 जनवरी की आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगे। इससे पहले देश के मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि देश के तेल और गैस नियामक अधिकरण (Ogra) ने सरकार को 16 जनवरी से पेट्रोल की कीमत 11.95 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की सलाह दी थी। यही नहीं, डीजल की कीमत में 9.57 रुपये प्रति लीटर के इजाफे की सलाह का दावा किया गया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय को इसके बारे में फैसला करना था। हालांकि, Ogra ने ऐसी कोई भी सलाह देने का खंडन किया है। आम आदमी पर एक और मार कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान की पहले से लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। प्रांतीय सरकारों ने वायरस फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का सहारा जरूर लिया लेकिन खराब आर्थिक हालात का हवाला देकर देश के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरे देश में लॉकडाउन लागू नहीं रख सके। इसी बीच टिड्डों के हमले से भारी फसल के नुकसान से खाद्य संकट भी सामने खड़ा रहा। ऐसे हालात में एक और मार आम आदमी पर पड़ी है जिसे बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qu0qzv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...