बर्लिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी से के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह गिरफ्तार किए जाने के खतरे का सामना कर रहे हैं। बर्लिन से नवलनी की उड़ान के रविवार शाम मास्को के वनुकोवो हवाईअड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नवलनी, पिछले साल अगस्त में सर्बिया से मास्को लौटने के दौरान एक विमान में गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें ‘नर्व एजेंट’ (जहर) दिया गया था, जिसके लिए वह रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराते हैं। हालांकि, क्रेमलिन ने विपक्षी नेता को जहर देने में अपनी भूमिका होने से बार-बार इनकार किया है। उन्होंने बुधवार को घोषणा की थी कि वह अपने घर रूस लौंटगे। नवलनी ने विमान पर सवार होने के दौरान कहा, 'वह बहुत खुश हैं।' नोविचोक सोवियत संघ के जमाने का है। कहा जाता है कि रूसी खुफिया एजेंसी अपने बड़े शिकार को आसानी से मारने के लिए इसका इस्तेमाल करती है। इसको 1960 से 1970 के दशक में बनाया गया था। इस जहर को रूस की चौथी पीढ़ी के रसायनिक जहर को विकसित करने के कार्यक्रम फोलेन्ट के जरिए बनाया गया था। 1990 के पहले दुनिया को इस नर्व एजेंट के बारे में मालूम ही नहीं था। रूसी वैज्ञानिक डॉ विल मिर्जानोव ने अपनी किताब स्टेट सीक्रेट्स में इस जहर के बारे में बताया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bTzpkZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment