Saturday, 16 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के शपथ से ठीक पहले अमेरिकी संसद कैपिटल हिल के पास एक शख्‍स को पुलिस ने शुक्रवार को बंदूक और 500 गोलियों के साथ अरेस्‍ट किया है। आरोपी के पास से बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह का 'फर्जी' पास भी था। आरोपी ने बंदूक और गोलियों को अपने ट्रक के अंदर छिपा रखा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान वेस्‍ले ए बिलर (31) के रूप में की गई है। पकड़े जाने के बाद बिलर ने कहा कि भूलवश वह बंदूक और गोलियां लेकर चले आए। बिलर ने दावा किया कि वह वॉशिंगटन में सिक्‍योरिटी का काम करता है। उसे काम पर देरी हो रही थी और इसी वजह से वह भूल गया कि उसके ट्रक में हथियार है। उधर, संघीय जांच एजेंसियों ने कहा है कि बिलर एक कांट्रैक्‍टर के रूप में काम करता है। उसके पहचान पत्र को पार्क पुलिस ने जारी किया था लेकिन पुलिस अधिकारी ने उसकी पहचान नहीं की। जांच एजेंसियों ने कहा कि बिलर का किसी भी अतिवादी गुट से पुराना संबंध नहीं था। बिलर पर बिना लाइसेंस के हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दस्‍तावेजों से पता चला है कि जब बिलर को रोका गया तो उसने माना कि उसके पास हथियार है। पुलिस ने तत्‍काल बिलर को हिरासत में ले लिया। उसके पास मिली गोलियां 9एमएम के हैंडगन की हैं। बता दें कि जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को होना है और ट्रंप समर्थकों की हिंसा के खतरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था का इंतजाम किया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XTIGRv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...