Sunday, 17 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्‍लामाबाद रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की कथित चैट में बालाकोट का जिक्र होने के बाद उठे विवाद में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कूद पड़े हैं। कश्‍मीरी आतंकवादियों को पालने वाले इमरान खान ने मोदी सरकार पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने चुनावी फायदे के लिए पूरे इलाके को संघर्ष की आग में झोंकने का काम किया। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि अरनब गोस्‍वामी कांड यह खुलासा करता है कि मोदी सरकार और भारतीय मीडिया के बीच अपवित्र रिश्‍ता है जो परमाणु हथियार से लैस इस क्षेत्र को संघर्ष की आग में झोंकना चाहता है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कि मोदी सरकार फांसीवादी रवैया अपना रही है और उनकी सरकार इसका खुलासा करती रहेगी। इमरान ने दुनियाभर से मांग की कि वह भारत को सैन्‍य अजेंडे से रोके नहीं तो मोदी सरकार पूरे इलाके को ऐसे संकट में डाल देगी जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। 'बालाकोट का इस्‍तेमाल अपने घरेलू चुनावी फायदे के लिए किया' जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादियों को भेजने वाले इमरान खान ने भारत पर पाकिस्‍तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पाकिस्‍तानी पीएम ने दावा किया कि मोदी सरकार ने चुनावी फायदे के लिए बालाकोट को अंजाम दिया। उन्‍होंने वर्ष 2019 में संयुक्‍त राष्‍ट्र में दिए अपने एक भाषण का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बालाकोट का इस्‍तेमाल अपने घरेलू चुनावी फायदे के लिए किया। इससे पहले पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने भी कहा था कि अरनब गोस्‍वामी पर हुए खुलासे ने भारत के भयावह सोच को उजागर कर‍ दिया है। पाकिस्‍तान भी लंबे समय से यही कहता रहा है। उसने कहा कि पाकिस्‍तान को बदनाम करने और देश में अतिराष्‍ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी सरकार ने बालाकोट और सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया। इसका मकसद बीजेपी का चुनाव जीतना था। अरनब गोस्‍वामी के कथित चैट में क्‍या है? इन कथित चैट्स से यह पता चलता है कि अर्नब को दो साल पहले बालाकोट में किए गए हमले की पहले से ही जानकारी भी थी। अर्नब ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के पूर्व CEO पार्थ दासगुप्ता के साथ बातचीत में बोला था कि कुछ बड़ा होने वाला है। जब दासगुप्ता ने अर्नब से सवाल किया कि क्या उनका मतलब दाऊद से है, तो रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ ने BARC के पूर्व CEO से कहा कि '...नहीं सर, पाकिस्तान। इस बार... यह सामान्य हमले से बड़ा होगा। दासगुप्ता इस पर जवाब देते हैं कि यह अच्छा है।' ये वॉट्सऐप चैट्स 23 फरवरी, 2019 की हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39JoKX1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...