Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने 'मेक अमेरिका वन अगेन' संदेश देते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की। बाइडेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में अश्‍वेत युवा कवि को मौका देकर न केवल अमेरिका की एकजुटता का संदेश दिया बल्कि डोनाल्‍ड ट्रंप की बंटवारे वाली नीतियों को भी करारा जवाब दिया। अमांडा राष्‍ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में कविता सुनाने वाली सबसे युवा कवयित्री हो गई हैं। अमांडा ने अपनी खुद की लिखी कविता में 'एकता और साथ रहने' पर जोर दिया। मात्र 22 साल अमांडा की कविता 'द हिल वी क्‍लाइंब' को न केवल शपथ ग्रहण स्‍थल पर मौजूद लोगों ने देखा, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने लाइव देखा। अमांडा ने अपनी कविता की शुरुआत में कहा, 'जब दिन ढलता है तो हम खुद से सवाल करते हैं कि हम कभी न खत्‍म होने वाली छाया से कहां पर प्रकाश हासिल कर सकते हैं।' 'मैं इस देश में राष्‍ट्रपति बनने का भी सपना देख सकती हूं' युवा क‍वयित्री ने अमेरिकी संसद कैपिटल ह‍िल में पिछले दिनों हुई हिंसा का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा, 'हमने एक ताकत को देखी जो हमारे देश को साझा करने की बजाय नष्‍ट कर देगी। यह प्रयास काफी हद तक सफल हो गया था लेकिन लोक‍तंत्र में चीजों में देरी हो सकती है लेकिन उसे हमेशा के लिए हराया नहीं जा सकता है।' अपनी कविता में अमांडा ने खुद को एक अश्‍वेत लड़की करार दिया जिसे उसकी मां ने पाला है। उन्‍होंने कहा कि मैं इस देश में राष्‍ट्रपति बनने का भी सपना देख सकती हूं। अमांडा लेख‍िका और कविता सुनाने वाली हैं जो देश की वर्ष 2017 में देश की पहली राष्‍ट्रीय युवा कवयित्री बनी थीं। उन्‍होंने कविता सुनाने से पहले कहा कि मैं अपने शब्‍दों के जरिए एकजुटता, सहयोग और साथ रहने की सीख देना चाहती हूं। उन्‍होंने कहा, 'मैं समझती हूं कि यह अमेरिका के इतिहास में एक नया अध्‍याय है। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने भी अपने भाषण में एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2NfZhgo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...