Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिकी चुनाव के रण में शानदार जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बाइडन आज राष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। जो बाइडन के कार्यकाल एक आकाशीय घटना से होने जा रही है। अमेरिका के 'स्‍टैच्‍यू ऑफ लिबर्टी' के आकार का ऐस्‍टरॉइड आज धरती के बेहद करीब से गुजरने जा रहा है। इस ऐस्‍टरॉइड का नाम 2021 BC है। यह करीब 93 मीटर चौड़ा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक यह ऐस्‍टरॉइड आज चंद्रमा से भी करीब आ जाएगा। हालांकि इससे किसी तरह के खतरे की कोई आशंका नहीं है। यह ऐस्‍टरॉइड करीब 93 मीटर ऊंचा है और इतना ही स्‍टैच्‍यू ऑफ लिबर्टी का आकार है। यह ऐस्‍टरॉइड करीब 29 हजार मील प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरेगा। यह धरती से 6,40,000 मील की दूरी तक आ सकता है। नासा इस ऐस्‍टरॉइड को लेकर चेतावनी दी है। बाइडन का शपथ ग्रहण सामारोह से काफी अलग बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह पहले के राष्ट्रपतियों के शपथ ग्रहण सामारोह से काफी अलग होगा। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सामाजिक दूरी का पालन होगा और कई कलाकार डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म ‘हैमिल्टन’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता क्रिस्टोफर जैक्सन अमेरिकी लोकतंत्र के इस उत्सव में डिजिटल माध्यम से प्रस्तुति दे कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। जैक्सन ने कहा, ‘मैं इस समारोह में प्रस्तुति देकर कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।’ इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आकार कोरोना वायरस महामारी और सुरक्षा खतरों के मद्देनजर छोटा किया गया है लेकिन इसके बावजूद इस समारोह में शामिल होने वालों की सूची में लेडी गागा शामिल हैं जो कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) के पश्चिमी हिस्से में बने मंच से अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी और उनका साथ जेनिफर लोपेज और गार्थ ब्रुक्स देंगे। 90 मिनट का ‘सेलिब्रेटिंग अमेरिका’ कार्यक्रम अमेरिका में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं और इसी कड़ी में 90 मिनट के ‘सेलिब्रेटिंग अमेरिका’ कार्यक्रम में कई शीर्ष कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शास्त्रीय गायन कार्यक्रम में मिरांडा योगदान देंगी और उनका साथ ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, लॉन लिजेंड, डेमी लोवाटो, फू फाइटर, जस्टिन टिम्बरलेक और बोन जोवी जैसे संगीतकार देंगे। शपथग्रहण समिति ने सुनिश्चित किया है कि समारोह में आम अमेरिकी के साथ-साथ प्रमुख हस्तियां और उनकी प्रेरणादायक कहानियां शामिल हों।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qFwfVN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...