Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए। वह देश के दूसरे कैथलिक राष्ट्रपति हैं। उनके साथ ही उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस जिनकी मां भारतीय मूल की थीं। राजधानी वॉशिंगटन डीसी में संसद की कैपिटल हिल इमारत के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम को दुनियाभर में देखा गया। यह समारोह कई मायने में खास रहा। यहां कई इतिहास रचे गए और नए भविष्य को लिखने की नींव रखी गई। तस्वीरों में देखें, बाइडेन के शपथग्रहण समारोह के वे पल जिन्हें इतिहास में याद किया जाएगा।

Photos from Inauguration of Joe Biden: अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में कई ऐतिहासिक पल दर्ज किए गए।


अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह के वे पल जिन्हें याद रखेगा इतिहास

जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए। वह देश के दूसरे कैथलिक राष्ट्रपति हैं। उनके साथ ही उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस जिनकी मां भारतीय मूल की थीं। राजधानी वॉशिंगटन डीसी में संसद की कैपिटल हिल इमारत के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम को दुनियाभर में देखा गया। यह समारोह कई मायने में खास रहा। यहां कई इतिहास रचे गए और नए भविष्य को लिखने की नींव रखी गई। तस्वीरों में देखें, बाइडेन के शपथग्रहण समारोह के वे पल जिन्हें इतिहास में याद किया जाएगा।



इतिहास रचती चली जा रहीं कमला हैरिस
इतिहास रचती चली जा रहीं कमला हैरिस

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस ने कई इतिहास रचे हैं। वह पहले अश्वेत महिला हैं जो अमेरिकी प्रशासन के इतने टॉप पद पर बैठी हैं और उपराष्ट्रपति बनी हैं। अश्वेत समुदाय की अघोषित प्रतीक हैरिस ने समारोह में अपने परिधान के जरिए भी अहम संदेश दिए। माना जा रहा है कि उन्होंने बैंगनी रंग की ड्रेस पहनकर राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने वाली पहली अफ्रीका-अमेरिकी शर्ली चिशोम को श्रद्धांजलि दी है। उनकी ड्रेस डिजाइन करने वाले डिजाइन भी अश्वेत हैं।



कोरोना ने फीका किया उत्साह
कोरोना ने फीका किया उत्साह

शपथग्रण समारोह के दौरान कैपिटल के बाहर होने वाली भीड़ अपने आप में ऐतिहासिक होती है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस की वजह से यहां सन्नाटा रहा। आम लोगों को यहां उपस्थित होने की इजाजत नहीं थी। अमेरिका पर कोरोना वायरस की सबसे बड़ी मार पड़ी है और यहां दुनिया में सबसे ज्यादा करीब 2.5 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बाइडेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसे काबू में करना होगी।



एकजुटता की झलक
एकजुटता की झलक

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिस एकता पर अपने पहले भाषण में जोर दिया, उसकी झलक भी शपथग्रहण समारोह में देखने को मिल गई। कमला हैरिस को शपथ दिलाने वाली सोनिया सोटॉमेयर देश की पहली हिस्पैनिक सुप्रीम कोर्ट जस्टिस हैं। उन्हें साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नामित किया था। यही नहीं, कार्यक्रम में 22 साल की अमांडा गॉर्मन ने भी साहस का संदेश दिया। गॉर्मन लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस, बोस्टन के सिंफनी हॉल और एंपायर एस्टेट बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन में कविता पढ़ चुकी हैं।



क्लिंटन, बुश और ओबामा पहुंचे
क्लिंटन, बुश और ओबामा पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बराक ओबामा और बिल क्लिंटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व फर्स्ट लेडीज लॉरा बुश, मिशेल ओबामा और हिलरी क्लिंटन भी थीं। खास बात यह रही कि भले ही ट्रंप ने इसमें नहीं शामिल होने का फैसला किया, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस जरूरत पहुंचे।



लेडी गागा-जेनिफर लोपेज
लेडी गागा-जेनिफर लोपेज

शपथग्रहण के दौरान ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ग्रै लेडी गागा ने राष्ट्रगान गाय। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी खुलकर बाइडन का समर्थन किया था। उन्होंने तो वोटिंग से एक दिन पूर्व बाइडन के साथ चुनावी मंच भी साझा किया था। हॉलिवुड स्टार ऐक्टर और सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी परफॉर्म किया।



डोनाल्ड ट्रंप नहीं हुए शामिल
डोनाल्ड ट्रंप नहीं हुए शामिल

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। ऐसा 150 साल बाद हुआ जब पूर्व राष्ट्रति ने ऐसा फैसला किया हो। ट्रंप ने नए प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए बाइडेन का नाम भी नहीं लिया जिससे उनकी कड़वाहट जाहिर हुई है। उन्होंने जाते-जाते अपने समर्थकों से 'किसी रूप में' वापस आने का वादा भी किया।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3sLGHxc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...