वॉशिंगटन अमेरिका की स्पेस एजेंसी ने 23 साल पहले ली गईं बृहस्पति की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सौर मंडल के सबसे विशाल ग्रह की उत्तरी और दक्षिणी लाइट्स (Aurora) को देखा जा सकता है। धरती से भी ये खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं और बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध पर पहुंचते हैं। NASA की तस्वीरें देखकर लोग दिल थामने को मजबूर हैं। NASA के हबल टेलिस्कोप के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन्हें 23 साल पहले जारी किया गया। हबल से ली गईं इन तस्वीरों में अल्ट्रावॉइलट रोशनी में ये ऑरोरा देखे जा सकते हैं। NASA ने लिखा है कि बृहस्पति के ऊपर वायुमंडल में ये ऑरोरा रोशनी के बेहतरीन पर्दों की तरह हैं। NASA के मुताबिक बृहस्पति पर सौर मंडल के सबसे बड़े ऑरोरा देखे जा सकते हैं। ऑरोरा तब बनते हैं जब उच्च-ऊर्जा वाले कण ध्रुवों के पास वायुमंडल से टकराते हैं। NASA ने बताया है कि बृहस्पति पर देखे जाने वाले ऑरोरा धरती के मुकाबले ज्यादा विशाल होते हैं और ये कभी रुकते नहीं हैं। ऑरोरा वह रोशनी होती है जो धरती के मैग्नेटोस्फीयर में सोलर विंड के टकराने से पैदा होती है। नीले और हरे रंग की रोशनी एक दिलकश नजारा पेश करती है जिसे देखने के लिए लोग इंतजार में रहते हैं। ये उत्तरी गोलार्ध में Northern Lights या ऑरोरा बोरियैलिस और उत्तरी गोलार्ध में Southern Lights या ऑरोरा ऑस्ट्रैलिस की शक्ल में आसमान में अद्भुत छटा बिखेरते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iIgBWV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment