Tuesday, 19 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान की जनता को कंगाली में झोंककर बेतहाशा खर्च करने वाली पाकिस्‍तानी सेना विश्‍व की 10वीं सबसे ताकतवर सेना बन गई है। ग्‍लोबल फायरपावर इंडेक्‍स की ताजा रैंकिंग में पाकिस्‍तान की सेना को 133 देशों में 10वां स्‍थान मिला है। पाकिस्‍तान ने इजरायल, कनाडा, ईरान और इंडोनेशिया को पीछे छोड़ा है। उधर, भारत ने इस ताजा रैंकिंग में अपना चौथा स्‍थान बरकरार रखा है। ग्‍लोबल फायर पावर इंडेक्‍स 2021 में टॉप-15 देशों में पाकिस्‍तान एक मात्र देश है जिसने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। यह रैंकिंग 50 फैक्‍टर्स पर बनाई जाती है। इसमें सैन्‍य ताकत से लेकर वित्‍तीय और लॉजिस्टिकल क्षमता तथा भौगोलिक ताकत शामिल है। पाकिस्‍तान को 0.2083 स्‍कोर मिला है। पाकिस्‍तान ने पिछले साल की अपेक्षा वर्ष 2021 में 5 स्‍थानों का उछाल हासिल किया है। अमेरिका की सेना सबसे ताकतवर पाकिस्‍तान इस सूची में अब इजरायल, कनाडा, ईरान और इंडोनेशिया से भी आगे हो गया है। पाकिस्‍तान कुल बजट में से 7 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च करता है। इस सूची में अमेरिका की सेना सबसे ताकतवर बनी हुई है। इसके बाद रूस और चीन का नंबर है। भारत को चौथा स्‍थान दिया गया है। भारत की पॉवर इंडेक्‍श रेटिंग 0.1214 दी गई है। भारत के बाद जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, ब्रिटेन और ब्राजील का नंबर है। ग्‍लोबल फायर पावर इंडेक्‍स की यह रैकिंग ऐसे समय पर आई है जब भारत का चीन और पाकिस्‍तान के साथ तनाव चरम पर है। भारत के समक्ष टू फ्रंट वार का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्‍तान और चीन की सेना की पाक अध‍िकृत कश्‍मीर में गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में चीन और पाकिस्‍तान की वायुसेना ने भारत ने राफेल फाइटर जेट को मार गिराने का संयुक्‍त अभ्‍यास किया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XSNvL5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...