Friday, 22 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

न्‍यूयॉर्क अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में एक चिड़‍ियाघर में एक अत्‍यंत दुर्लभ कंगारू का जन्‍म हुआ है। इस कंगारू का रंग सफेद है और उसके बाल सफेद हैं। न्‍यूयॉर्क के एनिमल एडवेंचर पार्क ने घोषणा की कि उनके कंगारू ने बच्‍चे को जन्‍म दिया है और उसके सफेद रोएं हैं। पार्क ने शुक्रवार को इस कंगारू की तस्‍वीर को फेसबुक पर शेयर किया था। इस पोस्‍ट को अब तक 25 हजार से ज्‍यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 2 हजार शेयर हैं। हजारों की तादाद में लोगों ने इस पर कॉमेंट किया है। पार्क ने बताया कि यह कंगारू कुछ महीने पहले एक लाल कंगारू से पैदा हुआ था। उसके अत्‍यंत सफेद रंग का खुलासा उस समय हुआ जब हाल ही में स्‍टाफ ने कंगारू की मां की थैली से उसे अलग किया। पार्क ने लिखा, 'यह आपका सामान्‍य लाल कंगारू नहीं है।' उन्‍होंने कहा कि लाल कंगारू आपके नाखून के बराबर पैदा होते हैं और अपना ज्‍यादातर विकास मां की थैली में करते हैं जो मां के गर्भ से अलग होता है। पार्क ने कहा क‍ि करीब 4 से 5 महीने बीतने के बाद पहली बार कंगारू को उसकी मां की थैली से पूरी तरह से बाहर निकाला गया है ताकि उसकी जांच की जा सके। शुक्रवार को की गई जांच में पता चला है कि यह कंगारू का बच्‍चा सफेद रोएं के साथ पैदा हुआ है। कंगारू का नाम रोजी रखा गया है। यह कंगारू अब सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। कंगारू की तस्‍वीरों को जमकर शेयर किया जा रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o7gsh0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...