Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन ने बुधवार को व्हाइट हाउस को अलविदा कह दिया और इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में उनके कार्यकाल की एक ऐसी दागदार विरासत अंकित हो गई जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। ट्रंप को उनकी अप्रत्याशित नेतृत्व क्षमता, समर्थकों और विरोधियों को समान रूप से लक्षित कर दिए गए विभाजनकारी बयानों के लिए और एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में जाना जाएगा जिन पर दो बार महाभियोग चलाया गया। रियल एस्टेट कारोबारी से नेता बने 74 वर्षीय ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में सत्ता के गलियारों में राजनीति के नियमों में बड़े फेरबदल किए। पिछले चार वर्षों में उनके ऊपर दो बार महाभियोग चलाया गया और कार्यकाल समाप्त होने के कुछ दिन पहले ही अमेरिकी संसद पर समर्थकों द्वारा हिंसा भड़काने के आरोप में उन्हें दूसरी बार महाभियोग झेलना पड़ा। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कालखंड में हुए चुनाव में ट्रंप को अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन उन्होंने कभी इसे स्वीकार नहीं किया। इसकी बजाय उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया जिसे देश के प्रशासन और ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने भी खारिज कर दिया। अमेरिका के इतिहास में ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति हैं जिन पर प्रतिनिधि सभा में महाभियोग चलाया गया और वह एकमात्र राष्ट्रपति हैं जिन पर दो बार महाभियोग चलाया गया। उन पर कोविड-19 महामारी के कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया गया। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने खुद को अश्वेत लोगों के नायक के तौर पर प्रस्तुत किया लेकिन पुलिस हिरासत में अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और उसके बाद हुए दंगों के आलोक में ट्रंप की छवि धूमिल हुई और उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा। ट्रंप का जन्म क्वींस में हुआ था और वह रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी फ्रेड ट्रंप की संतान हैं। उन्होंने व्हार्टन स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और कंपनी में शामिल होने से पहले अपने पिता से दस लाख अमेरिकी डॉलर का कर्ज लिया। उन्हें एक परिश्रमी व्यवसायी माना जाता है और उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बेहद परिश्रम किया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Nkav3v
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...