Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन कुछ ही घंटों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रह गए डोनाल्ड ट्रंप ने एक आखिरी बार जॉइंट बेस ऐंड्रूज से देश को संबोधित किया। यूं तो आखिरी होने की वजह से यह भाषण वैसे ही खास होता, ट्रंप ने इसे और भी रोचक बना दिया। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने स्टाफ के लिखे भाषण का इस्तेमाल नहीं किया। यह इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने जाते-जाते चीन पर भी तंज कसा और आने वाले प्रशासन को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम लिए बिना शुभकामनाएं दीं जिससे उनकी टीस साफ झलकती दिखी। यही नहीं, उन्होंने अपने भाषण के आखिर में अपने समर्थकों से यह भी कहा- 'We will be back in some form' यानी हम वापस आएंगे किसी रूप में। कोरोना वायरस को बताया 'चाइना वायरस' वाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप ने कहा था कि देश का 45वां राष्ट्रपति बनना उनके लिए सम्मान की बात थी और वह बस अलविदा कहना चाहते हैं। इसे बाद अपने आखिरी भाषण में 'वी लव यू' के नारों के बीच ट्रंप ने कहा, 'ये चार साल अविश्वनीय रहे, हमने साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया।' ट्रंप ने कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने में दूसरे देशों को पीछे बताया। उन्होंने कहा, 'हमें महामारी की बड़ी मार पड़ी, हमने जो किया उसे 'मेडिकल चमत्कार' कहते हैं- एक वैक्सीन 9 महीने में तैयार कर ली, न कि 5-10 साल में।' यही नहीं, अपने कार्यकाल के दौरान चीन पर आक्रामक रहे ट्रंप जाते-जाते भी एक बार फिर निशाना साध गए और कोरोना वायरस को 'चाइना वायरस' बताया। नहीं लिया जो बाइडेन का नाम इसके बाद उन्होंने आने वाले जो बाइडेन प्रशासन को ट्रंप ने शुभकामनाएं दीं और कहा- 'कुछ बेहतरीन करने के लिए उनके पास मजबूत नींव है।' हालांकि, लोगों को यह खटका कि चुनाव हारने के बाद लंबे वक्त तक हार न मानने वाले ट्रंप ने जो बाइडेन का नाम नहीं लिया। इससे पहले शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने के उनके फैसले से भी लोगों ने खटास का अंदाजा लगा लिया था। बाइडेन को चिट्ठी में क्या लिखा? ट्रंप के भाषण के बारे में शायद खास बात यह रही कि उन्होंने न टेलिप्रॉम्पटर का इस्तेमाल किया और न ही लिखी हुई स्पीच का। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप को स्पीच लिखकर दी गई थी जिसमें ज्यादा नम्र भाषा इस्तेमाल की गई थी और शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण का वादा भी था लेकिन ट्रंप ने उसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया। हालांकि, सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ट्रंप बाइडेन के लिए एक नोट छोड़कर गए हैं, जिस पर क्या लिखा है, किसी को नहीं पता।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39RpoSn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...