
वॉशिंगटन अमेरिकी की स्पेस एजेंसी NASA अंतरिक्ष में हो रहीं ऐसी घटनाओं पर नजर रखती है जो किसी अजूबे से कम नहीं लगती हैं। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एजेंसी ने ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे अब 'खगोलीय जेवरात' की संज्ञा दी जा रही है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी सांसें थामने को मजबूर हैं। यह तस्वीर NASA के से ली गई है और इसमें धरती से 15 हजार लाइट इयर दूर स्थित Neclace Nebulae दिख रहा है। Hubble की ओर से तस्वीर शेयर करते हुए इसे कॉस्मिक जूलरी स्टोर बताया गया। शेयर किए जाने के बाद से ऑनलाइन इसे खूब पसंद किया जा रहा है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। NASA के मुताबिक किसी सितारे के फटने के बाद Nebula बनता है। तस्वीर में दिख रहा रिंग जैसा आकार 12 ट्रिलियन मील में फैला है। सितारे के फटने से होने वाले विस्फोट में गैसें निकलती हैं जो इकट्ठा होकर ग्लो करती हैं और किसी हार में लगे हीरों जैसी दिखती हैं। नेब्युला असल में अंतरिक्ष में विशालकाय बादल होता है जो धूल और गैस से बना होता है। कुछ नेब्युला मरते हुए तारों के फटने से निकलने वाले गैस और धूल से बनता है जैसे सुपरनोवा। वहीं कुछ नेब्युला ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां तारे बनते हैं यानी तारे का जन्मस्थल होते हैं। इस वजह से कुछ नेब्युला को 'स्टार नर्सरी' कहा जाता है। नेब्युला कुछ खास शक्ल में पाए जाते हैं जैसे ईगल, बटरफ्लाई आदि।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2PkG1iY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment