ओटावा कनाडा के एक सांसद ने वंचित बच्चों के लिए सुपर-30 के संस्थापक एवं शिक्षक के प्रेरक कार्य की शिक्षा के एक सफल मॉडल के तौर पर प्रशंसा की है। ब्रिटिश कोलंबिया में मैपल रिज और पिट मीडोज के सांसद मार्क डाल्टन ने संघीय जिले में शिक्षा परियोजनाओं का ब्योरा देते हुए कहा कि सुपर-30 के प्रेरक कार्य समाज के वंचित वर्ग के छात्रों की भारत के प्रमुख संस्थानों तक पहुंचने में सभी बाधाओं को दूर करने में मदद कर रहे हैं। बताया शिक्षाविदों के लिए बहुत प्रेरणादायक डाल्टन ने कहा कि मैपल रिज के निवासी बीजू मैथ्यू ने कुमार पर एक किताब लिखी है जो बिहार में जन्मे गणितज्ञ हैं और यह शिक्षाविदों के लिए बहुत प्रेरणादायक है। सुपर-30, एक अत्यधिक प्रशंसित शैक्षिक कार्यक्रम है जिसकी स्थापना कुमार ने की है। सुपर30 बिना किसी शुल्क के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल 30 वंचित छात्रों को प्रशिक्षित करता है। कनाडा में सम्मानित हो चुके हैं आनंद कुमार कुमार को इससे पहले 2012 में कनाडा में एक प्रांत स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया था। तत्कालीन उन्नत शिक्षा मंत्री, ब्रिटिश कोलंबिया सरकार, नाओमी यामामोटो ने कुमार को एक प्रतिभाशाली शिक्षक करार दिया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pOm0h4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment