Friday, 19 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद रेगिस्तान और भीषण गर्मी के लिए प्रसिद्ध सऊदी अरब में अचानक हुई बर्फबारी से हर कोई हैरान है। रेगिस्तान की रेत पर बर्फ की सफेद चादर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 50 साल बाद सऊदी अरब में इतने बड़े पैमाने पर बर्फबारी हुई है। हालांकि, इससे पहले भी हो चुकी है, लेकिन तब इसकी मात्रा बेहद कम थी। रात में माइनस में सऊदी का तापमान सऊदी अरब में हुई भीषण बर्फबारी पूरे खाड़ी देशों के लिए एक बेहद दुर्लभ घटना बताई जा रही है। एक सप्ताह पहले ही खाड़ी के देशों में बर्फीली सर्दियों का मौसम आया है। रात को चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान कई हिस्सों में माइनस में पहुंच जा रहा है। ऐसे में लोग दिन में गर्मी और रात को ठंड से जूझ रहे हैं। सऊदी मौसम विभाग ने दी चेतावनी सऊदी अरब के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में रात का तापमान और कम हो सकता है। ऐसे में लोग रात में निकलते समय ठंड से बचाव जरूर करें। सऊदी अरब का असीर क्षेत्र भारी बर्फबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। लोगों ने शेयर की तस्वीरें सऊदी अरब के कई लोगों ने भारी बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सबसे लोकप्रिय क्लिप में से एक हैरान कर देने वाले ऊंट को दिखाता है जो समझ नहीं पा रहा है कि यह इतना ठंडा क्यों है। अल्जीरिया में भी बर्फबारी उत्तरी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में बसे अल्जीरिया में भी भारी बर्फबारी देखी गई है। यहां रेत के टीले सफेद चादर ओढ़े दिखाई दे रहे हैं। यहां के कई हिस्सों में तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच गया है। यह इलाका इतना शुष्क है कि यहां गिने चुने पेड़ ही उगते हैं। ऐसे में भारी बर्फबारी से हर कोई हैरान है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pGBVyg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...