Friday, 26 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काहिरा पुरातत्वविदों को मिस्र में खोज करते वक्त एक से एक रहस्य खुलते दिखते हैं लेकिन किसी विलुप्त जीव का सबूत मिलना बेहद दुर्लभ है। एक फिरौन के मकबरे में उन्हें इस जीव के बारे में पता चला है। करीब 150 साल पहले खोजी गईं 6 बत्तखों में से 2 अलग प्रजाति के हैं। ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में इवलूशनरी बायॉलजिस्ट ऐंथनी रोमीलियो इन्हें स्टडी कर रहे हैं। इन्हें 4,600 साल पहले पेंट किया गया था और इस पेंटिंग को मिस्र की कहा जाता है। अलग प्रजाति की बत्तखें इनमें से चार बत्तख यूरोप और उत्तरी गोलार्ध में पाए जाते हैं लेकिन ऐंथनी का कहना है कि बाकी दोनों टोबियास तरीके से बनाए गए हैं। इन दोनों के गले के नीचे सीने पर लाल पैटर्न है जबकि आज लाल सीने की बत्तखें पाए जाती हैं। ऐंथनी के मुताबिक अनैलेसिस में पता चला कि ये दोनों बाकी बत्तखों से अलग पाए गए हैं। उनके पंखों में अलग पैटर्न भी है जिसे पहले नहीं समझा गया। सिर्फ कलाकारी नहीं उन्होंने बताया कि दूसरे पशु-पक्षियों की तस्वीरें यहां सटीकता से बनाई गई हैं। इसलिए यह मानना है कि सिर्फ कला की नजर ये दोनों अलग दिख रहे हैं, हो सकता है यह पूरा सच न हो। डॉ. रोमिलो ने कहा कि 4,600 साल पहले कई ऐसी पक्षियां थीं जिनके बारे में जानकारी नहीं है। तब जलवायु अलग थी और रेगिस्तन की जगह पानी बड़ी मात्रा में था। ऐंथनी का कहना है कि प्राचीन संस्कृति तब बढ़ी जब सहारा में हरियाली थी और यहां घास के मैदान, झीलें, वुडलैंड, जानवरों की विविधता थी जिन्हें मकबरों और मंदिरों पर देखा जाता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pW3N1s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...