Friday, 5 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के शिकागो हवाई अड्डे एक भारतीय को हिरात में लिया गया है। शख्स पर वियाग्रा की 3,200 गोलियों के गैरकानूनी तरीके से आयात करने का आरोप लगा है। इनकी कीमत 96 हजार अमेरिकी डॉलर बताई गई है। इस शख्स ने दावा किया है कि ये गोलियां वह अपने दोस्तों के लिए ले जा रहा था और भारत में इन्हें बिना डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन के लिया जा सकता है। संतोषजनक जवाब नहीं एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। अमेरिका के सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) ने शुक्रवार को एक बयान में यात्री का नाम सार्वजनिक किए बिना कहा कि वह भारत से अमेरिका लौटा था और सामान की जांच के दौरान उसके पास से गोलियां बरामद हुईं। बयान में कहा गया है जब वह इतनी भारी मात्रा में वियाग्रा की गोलियां लाने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। दोस्तों के लिए लाया था सीबीपी ने बयान में कहा, 'सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को उसके पास से सिल्डेनाफिल साइट्रेट (100 मिलीग्राम) की 3,200 गोलियां बरामद हुईं। जब यात्री से पूछा गया कि उसके पास से इतनी गोलियां क्यों हैं तो उसने कहा कि ये उसके दोस्तों के लिए हैं और माना जाता है कि ये भारत में बिना डॉक्टर के पर्चे के भी ली जा सकती हैं।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/36KAlVq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...