Monday, 22 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन मैक्सिको के कुख्‍यात ड्रग माफिया एल चापो गजमैन की पत्‍नी अमेरिका में अरेस्‍ट कर ली गई है। 31 साल की एम्‍मा कोरोनेल ऐइसपुरो को वॉशिंगटन डीसी के बाहर डलेस एयरपोर्ट से अरेस्‍ट किया गया है। एम्‍मा पर अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्‍करी का संदेह है। एल चापो की पत्‍नी पर कोकिन, हेरोइन समेत कई मादक पदार्थो के वितरण की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। एल चापो इस समय न्‍यूयॉर्क में मादक पदार्थों की तस्‍करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में आजीवन जेल की सजा काट रहा है। एल चापो सिनालोआ कार्टेल का पूर्व अध्‍यक्ष है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह संगठन अमेरिका में सबसे ज्‍यादा मादक पदार्थों की तस्‍करी करता है। वर्ष 2019 में एल चापो की सुनवाई के दौरान कई खौफनाक खुलासे हुए थे। इसमें बच्‍च‍ियों को ड्रग्‍स देना और उनके साथ रेप करना तथा कार्टेल के पूर्व सदस्‍यों की हत्‍या शामिल है। वर्ष 2015 में पति को जेल से छुड़ाने में मदद करने का आरोप अमेरिका के न्‍याय विभाग ने कहा है कि एल चापो की पत्‍नी कोरोनेल को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। कोरोनेल पर मादक पदार्थों की तस्‍करी के आरोपों के अलावा अपने पति को वर्ष 2015 में जेल से छुड़ाने में मदद करने का भी आरोप लगाया गया है। एल चापो को मैक्सिको की सबसे ज्‍यादा सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था। एल चापो के बेटों ने जेल के पास जमीन खरीदी और डॉन को छुड़ाने के लिए सुरंग खोदना शुरू किया गया। एल चापो को एक जीपीएस घड़ी दी गई थी जिससे उसकी लोकेशन का सही सही पता चल सके। एल चापो को एक विशेष रूप से बनाई गई मोटरसाइकिल के जरिए सुरंग से बाहर निकाला गया। कोर्ट के दस्‍तावेजों से पता चलता है कि कोरोनेल अपने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए एक और साजिश रच रही थीं लेकिन जनवरी 2017 में उसे अमेरिका को प्रत्‍यर्पित कर दिया गया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3aJpTzA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...