Wednesday, 3 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका ने परमाणु हथियारों के भंडार को सीमित करने को लेकर रूस के साथ किये गये परमाणु आयुध समझौते की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है। अमेरिका ने कहा कि यह कदम 21वीं सदी की सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए बाइडन प्रशासन के प्रयासों की शुरुआत है। समझौते की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका इसका विस्तार कर रहा है । ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा, "आज, अमेरिका ने उस संकल्प को बेहतर बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया और रूसी परिसंघ के साथ किये गये समझौते को पांच साल के लिए बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘न्यू स्टार्ट ट्रीटी’ का विस्तार 21वीं सदी की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के हमारे प्रयासों की शुरुआत भर है।” रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को समझौते की अवधि में विस्तार करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए ।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3twq09p
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...