Friday, 19 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन कोरोना वायरस की महामारी के कारण दुनियाभर में अब तक 24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एक रिसर्च में इस आंकड़े को अलग तरह से स्टडी किया गया है और पाया गया है कि कुल 2 करोड़ साल का जीवन समय से पहले खत्म हो गया। दरअसल, औसतन एक व्यक्ति की उम्र 73 साल होती है लेकिन 10 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी कोरोना के चलते पहले ही खत्म हो गई। रिसर्चर्स ने कोरोना से मौत के वक्त लोगों की उम्र और उनकी औसतन जीवन प्रत्याशा (Life expectancy) की तुलना की। जब किसी व्यक्ति की असमय मौत हो गई तो दोनों के बीच अंतर को कोरोना के चलते गंवाए गए साल माना गया। ये स्टडी साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में छपी हैं। 2 करोड़ साल से ज्यादा का जीवन खत्म इस रिपोर्ट के मुताबिक पूरे विश्व में हुई मौतों के कारण कुल 2 करोड़ साल से ज्यादा का जीवन समय से पहले खत्म हो गया। औसतन कोरोना से जान गंवाने वाले हर शख्स ने अपनी जिंदगी के 16 साल गंवा दिए। इसमें से करीब 45% साल 55-75 साल की उम्र के लोगों के थे। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के 25% साल गए और 55 साल से कम उम्र के लोगों के 30% साल गए। युवाओं को भी बचाने की जरूरत इस स्टडी के आधार पर कहा गया है कि महामारी से युवाओं को बचाने के लिए भी जन-स्वास्थ्य नीतियों को बनाना चाहिए। महिलाओं की तुलना में पुरुषों के 44% साल ज्यादा खत्म हुए। फिनलैंड, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका के रिसर्चर्स ने 18 देशों के 13 लाख लोगों के डेटा को देखा। मरने वालों में से सिर्फ 2.74 लाख लोगों ने अपना पूरा जीवन (औसत जीवन प्रत्याशा) जिया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3psD9gk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...