Thursday, 25 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कराची कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सिविल सेवा के क्वेस्चन पेपर में अपनी अंग्रेजी के लिए मशहूर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक गलती निकाल दी थी। देश में सबसे मुश्किल माने जाने वाले पेपर में गलती निकालकर थरूर वहां काफी चर्चा में आ गए थे। अब एक कराची के एक कमीडियन ने एक वीडियो बना डाला है और बताया है कि उनके जैसी अंग्रेजी कैसे बोल सकते हैं। अकबर चौधरी का वीडियो इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें वह थरूर की तरह अंग्रेजी सीखने के लिए फनी हरकतें कर रहे हैं। कभी वह ऑक्सफर्ड डिक्शनरी का जूस बनाकर पी जाते हैं तो कभी थरूर के वीडियो को ड्रिप की तरह चढ़ाते हैं। आखिर में वह थरूर की तरह ताबड़तोड़ अंग्रेजी बोलते हैं जो वास्तव में डबिंग है। अकबर के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। लोग अकबर की तारीफ भी कर रहे हैं और इसे अंग्रेजी सीखने का बेहतरीन तरीका बता रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी CSS का क्वेस्चन पेपर शेयर किया गया था। इसे शेयर करने वाले शख्स ने शशि थरूर को टैग करके लिखा था- 'इस साल का CSS पेपर शशि थरूर ही बना सकते हैं।' इस पोस्ट पर शशि के जवाब ने लोगों को ठहाके लगाने को मजबूर कर दिया। थरूर ने पोस्ट पर जवाब दिया- 'मैंने bericloge खुद कभी नहीं सुना! क्या आपको भरोसा है कि यह bricolage लिखने में हुई गलती नहीं है?' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3kpuUkc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...