Tuesday, 23 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

क्विटो लैटिन अमेरिकी देश इक्‍वाडोर में मंगलवार को तीन जेलों में विरोधी अपराधी गुटों में भीषण गैंगवार हुआ जिसमें अब तक कम से कम 67 कैदियों की मौत हो गई है। इक्‍वाडोर के एक अधिकारी इडमुंडो मोनकयो ने इस भीषण गैंगवार की जानकारी दी है। राष्‍ट्रीय पुलिस ने बताया कि यह संघर्ष गुआयस, अजूआय और कोटोपाक्‍सी की जेलो में हुआ है। वहीं बंदरगाह शहर गुआयाकिल में एक हिरासत केंद्र में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। गुआयाकिल शहर के पुलिस प्रमुख पैट्रिसियो कारिल्‍लो ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि पुलिसकर्मी इस हिंसा को खत्‍म कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हिंसा के बाद पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि सामाजिक सुधार केंद्रों पर आज हुई घटनाओं को पुलिस ने अब अपने नियंत्रण में कर लिया है। अब तक 50 कैदियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। 'हिंसा को आपराधिक संगठनों ने अंजाम दिया' अनादोलू एजेंसी के मुताबिक जेल के एक वार्ड में बंद कैदियों पर दूसरे वार्ड में बंद कैदियों ने हमला कर दिया। इस जेल में कम से कम 50 कैदी बंद थे। ट्विटर पर जारी एक बयान में देश के राष्‍ट्रपति लेनिन मोरेनो ने कहा कि इस हिंसा को आपराधिक संगठनों ने अंजाम दिया है। उन्‍होंने कहा कि आपराधिक संगठनों ने देश की कई जेलों में एक साथ हमला किया। मंत्री और पुलिस सभी जेलों पर फिर से कब्‍जा करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। बता दें कि इक्‍वाडोर में गैंगवार अक्‍सर होता रहता है। इससे पहले दिस‍ंबर महीने में जेलों के अंदर हुई हिंसा में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 7 अन्‍य लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। इक्‍वाडोर ही नहीं अन्‍य लैटिन अमेरिकी देशों में भी अक्‍सर जेलों के अंदर हिंसा होती रहती है। इस हिंसा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bAr9EE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...