Wednesday, 24 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन एक पिता ने टिकटॉक पर अपनी बच्‍ची का बेहद डरावरा सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इस वीडियो के आधार पर पिता का दावा है कि उसकी बच्‍ची को 'भूत' बिस्‍तर के नीचे लेकर चले गए। बच्‍ची के बेडरूम में लगे कैमरे में रेकॉर्ड सीसीटीवी वीड‍ियो में नजर आ रहा है कि वह रात 11 बजकर 37 म‍िनट पर अपने खिलौनों के साथ खेल रही है। इसी बीच कुछ आसामान्‍य चीज कैमरे में कैद हो गई। ब्रिटिश अखबार डेली मिरर के मुताबिक इस वीडियो को टिकटॉक पर @joshdean0222 यूजर ने पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने इसका कैप्‍शन दिया है, 'मेरी बेटी को बेड के नीचे खींच लिया गया....पत्‍नी का मानना है कि बच्‍ची घिसटते हुए चली गई होगी लेकिन उसे किसी और चीज ने खींचा था।' इस वीडियो को अब तक 80 लाख बार देखा जा चुका है। यही नहीं लोगों को वीडियो देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्‍ची अपने बेड पर लेटी हुई है। अचानक से उसका पैर खींचा जाने लगा और इसके बाद वह बेड नीचे चली गई। डरी सहमी बच्‍ची ने अपनी मां को बुलाना शुरू कर दिया। इस वीडियो को अब तक टिकटॉक पर 7,25,000 लाइक मिल चुके हैं और 26,000 कॉमेंट आए हैं। कई यूजर्स ने कहा कि किसी चीज ने बच्‍ची को नीचे खींच लिया। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है। बच्‍ची डरी हुई थी और मां को बुला रही थी और खुद से बिस्‍तर के नीचे चली गई।' एक और यूजर ने सवाल किया कि क्‍या बच्‍ची अब ठीक है या नहीं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZKKptw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...