न्यू ऑर्लींस अमेरिका में न्यू ऑर्लींस के एक सब-अर्बन क्षेत्र में स्थित एक दुकान में शनिवार एक शख्स ने अचानक गोलीबारी कर दी। उसकी गोली के शिकार बने दो लोगों की मौत हो गई और जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। घटना के पीछे क्या वजह थी, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। वहीं, कई लोगों के गोली चलाने की वजह से मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है। अब इसकी जांच की जा रही है। दुकान में घुसकर चलाने लगा गोलियां जेफरसन पेरिश शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) के कार्यालय ने बताया कि हमलावर दुकान में दाखिल हुआ और उसने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके जवाब में दुकान के कर्मियों और ग्राहकों ने भी गोली चलाई, जिससे हमलावर मारा गया। शेरिफ जोसफ लोपिंटो ने बताया कि गोलीबारी की घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर उपनगर मेतैरी स्थित जेफरसन नामक बंदूक की दुकान में हुई। हमलावर पर पलटवार शेरिफ ने बताया कि हमलावर ने शुरुआत में दुकान के भीतर दो लोगों पर हमला किया और उसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने इमारत के बाहर और भीतर से बंदूकधारी पर गोली चलाई। लोपिंटो ने बताया कि दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोगों ने गोली चलाई और जांचकर्ता पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qHZCHz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment