
लंदन ब्रिटेन की राजधानी लंदन, बर्मिंघम, ब्रिस्टोल और अन्य इलाकों में रविवार की रात को एक विशाल उल्कापिंड आकाश से गिरते देखा गया। उल्कापिंड के गिरने से लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने इतना विशाल उल्कापिंड पहले कभी नहीं देखा था। कई लोग उल्का के गिरने का वीडियो बनाने में सफल रहे और उन्होंने ट्वीट करके इसे शेयर किया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे उल्कापिंड आकाश से गिरा। इसे पूरे ब्रिटेन में देखा गया। आमतौर पर उल्कापिंड प्रतिघंटे हजारों मील का सफर तय करते हैं लेकिन जब वे पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते हैं तो जल उठते हैं और बहुत तेज प्रकाश करते हैं। एक यूजर शेन मान ने कहा कि मैंने अभी-अभी एक उल्का को पश्चिमी लंदन में गिरते देखा है। यह चौंका देने वाला है।' ब्रिटेन के उल्कापिंड की निगरानी करने वाली संस्था ने ट्वीट करके कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रिटेन और आयरलैंड के बहुत से लोग रात करीब 9:55 पर आए उल्कापिंड को देखने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि यह उल्कापिंड बहुत धीमी गति से धरती पर गिरा। पूरे ब्रिटेन में उल्कापिंड का गिरना चर्चा का विषय बन गया। उल्का के गिरने का वीडियो अब तक हजारों की तादाद में लोग देख चुके हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/37Xg8MA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment