Sunday, 21 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

बेरूत सीरिया सरकार ने विद्रोहियों के कब्जे वाले अतारेब कस्बे में एक अस्पताल पर गोलेबारी की जिसमें एक बच्चे समेत कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई। इस हमले में कई स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए। हमले के बाद अस्पताल को बंद करना पड़ा। बचावकर्मियों और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संगठन ने बताया कि पश्चिमी अलेप्पो के अतारेब में अस्पताल के एंट्रेस और परिसर में गोलेबारी की गई। सीरियन सीविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने बताया कि मारे गए कम से कम छह लोगों में एक बच्चा और एक महिला शामिल है। 5 हेल्थवर्कर्स समेत 17 घायल 'सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी' ने बताया कि हमले में पांच चिकित्सा कर्मियों समेत 17 लोग घायल हुए हैं। यह अस्पताल अंडरग्राउंड बना हुआ है। यह विद्रोहियों की तरफ से इस्तेमाल की जाने वाली तरकीब है ताकि संघर्षशील इलाके में इसे टारगेट बनने से बचाया जा सके। ऑर्थोपेडिक क्लीनिक का हुआ नुकसान सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसायटी ने बताया कि रविवार सुबह तीन गोलाबारी हुई जिससे अस्पताल का काफी नुकसान हुआ। ऑर्थोपेडिक क्लीनिक और अस्पताल की छत तहस नहस हो गई। अस्पताल को खाली करा लिया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lAnNG4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...