Thursday, 25 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन ब्रिटिश-स्वीडन की दवा निर्माता कंपनी ने दावा किया है कि अमेरिका में हुए ट्रायल के दौरान उसकी वैक्सीन 76 फीसदी प्रभावी पाई गई है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले अमेरिकी अधिकारियों ने एस्ट्राजेनेका को वैक्सीन की जांच में की जा रही देरी और आंकड़ों को छिपाने के लिए कड़ी फटकार भी लगाई थी। जिसके बाद एस्ट्राजेनेका ने दावा किया है कि उसने अध्ययन के आंकड़ों की फिर से जांच की है और इस नतीजे पर पहुंची कि यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे मामलों में 76 प्रतिशत तक प्रभावी है आंकड़ों को छिपाने का लगा था आरोप एस्ट्राजेनेका ने इस हफ्ते की शुरुआत में किए गए अध्ययन में अपनी वैक्सीन के 79 प्रतिशत तक प्रभावी होने का दावा किया था। एक दिन पहले ही अध्ययन का विश्लेषण करने वाली एक स्वतंत्र समिति ने एस्ट्राजेनेका पर आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया था। समिति ने कंपनी और अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा कि कंपनी ने अध्ययन में जिक्र किए गए कुछ कोविड-19 मामलों को छोड़ दिया है। अमेरिकी स्वास्थ्य संस्थान ने एस्ट्राजेनेका को लगाई थी फटकार अध्ययनों में आंकड़ों को लेकर होने वाले विवाद आमतौर पर गोपनीय रखे जाते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए एस्ट्राजेनेका को सार्वजनिक तौर पर विसंगतियों को दूर करने के लिए कहा। अब सवाल यह है कि क्या कंपनी की नई गणना से तनाव खत्म हो जाएगा। डॉ एंथनी फाउची बोले- अब विवाद खत्म होगा बुधवार को अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब संघीय नियामक सभी आंकड़ों की सार्वजनिक रूप से जांच कर लेंगे तो विवाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने अनुमान जताया कि यह अच्छा टीका साबित होगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tQeNzE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...