Tuesday, 23 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

केनबरा ऑस्ट्रेलिया की संसद के अंदर सांसदों और कर्मचारियों के सेक्स और मास्टरबेट का वीडियो लीक होने से हंगामा मचा हुआ है। पूरे देश में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। इससे पहले भी संसद के अंदर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस बीच नए कांड का खुलासा होने के बाद सरकार ने तत्‍काल अपने एक कर्मचारी को तत्‍काल बर्खास्‍त कर दिया है। ऐसे लीक हुआ सेक्स वीडियो ऑस्‍ट्रेलिया की संसद के अंदर शूट किए गए इस सेक्‍स वीडियो को एक ग्रुप चैट पर शेयर किया गया था जिसे एक किसी ने लीक कर द‍िया है। इन वीडियो का मीडिया में खुलासा होने के बाद तहलका मच गया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्‍यक्ति तो एक महिला सांसद के डेस्‍क के पास मास्‍टरबेट कर रहा है। प्रार्थना कक्ष का इस्तेमाल सेक्स के लिए करते थे वीडियो लीक करने वाले की पहचान टॉम के रूप में हुई है। उसने बताया कि सरकारी कर्मचारी और सांसद अक्‍सर संसद के प्रार्थना कक्ष का इस्‍तेमाल सेक्‍स करने के लिए करते हैं। उसने आरोप लगाया कि सेक्‍स वर्कर को संसद की इमारत के अंदर लाया जाता है ताकि गठबंधन सरकार के सांसदों को खुश किया जा सके। टॉम ने बताया कि कर्मचारियों के बीच में अक्‍सर अश्‍लील तस्‍वीरों का आदान-प्रदान होता है। यह इतना ज्‍यादा होता है कि वह अब इसके आदि हो गए हैं। पूरे देश में तेज हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में आरोपियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन में ऑस्‍ट्रेलिया की महिला सांसद भी शामिल हैं। महिला मामलों की मंत्री मरिसे पायने ने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए। आम जनता की नाराजगी से बचने के लिए सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का ऐलान कर दिया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3d3i1sU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...