Wednesday, 24 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मैसच्यूसेट्स वैज्ञानिकों के सामने यह एक बड़ा सवाल रहा है कि जिस ऐस्टरॉइड ने डायनोसॉर्स को खत्म कर दिया, आखिर कैसे उससे बच गए? रिसर्चर्स का मानना है कि मगरमच्छों में हुए विकास के कारण ऐसा मुमकिन हुआ होगा। एक नई स्टडी के मुताबिक विकास के कारण मगरमच्छ जमीन पर और महासागरों में रहने लायक बन गए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के असोसिएट प्रफेसर ऑफ ऑर्गैनिज्मिक ऐंड एवलूशन बायॉलजी डॉ. स्टेफनी पियर्स के मुताबिक प्राचीन मगरमच्छ कई तरीके के थे। ये समय के साथ जमीन पर चलना, पानी में तैरना, मछली पकड़ना और पौधे खाना सीख गए। विलुप्त हो चुके मगरमच्छ शामिल उन्होंने बताया कि स्टडीज में पाया गया कि ये कई तरीके से विकसित हुए जिससे नई जगहों पर रहने लगे। स्टडी के दौरान रिसर्चर्स ने 23 करोड़ साल पहले तक से इकट्ठा किए गए 200 खोपड़ों और जबड़ों को स्टडी किया। इनमें ऐसे मगरमच्छ शामिल थे जो विलुप्त हो चुके हैं। टीम ने अनैलेसिस किया कि कैसे अलग-अलग प्रजातियों में खोपड़े और जबड़े अलग-अलग थे। यह भी स्टडी किया गया कि कैसे मगरमच्छ समय के साथ बदलने लगे थे। स्टडी में पता लगा है कि विलुप्त हो चुकीं मगरमच्छ जैसी प्रजातियां कई साल में विकसित हुईं। कई बार ये स्तनपायी जैसी हो गईं। आज के मगरमच्छों, घड़ियालों को जिंदा अवशेष तक कहा जाता है। रिसर्चर्स का कहना है कि ये सभी जीव पिछले 8 करोड़ साल में विकसित हुए हैं। जैव-विविधता के बढ़ने और घटने को मगरमच्छों और उनके पूर्वजों के जरिए समझा जा सकता है। सैकड़ों ऐसे मगरमच्छों के अवशेष हैं जिनमें काफी विविधता है। रहने के स्थान और खाने की वजह से विकास तेज होता है लेकिन मगरमच्छों में यह पहली बार देखा गया है। हालांकि, यह नहीं समझा गया है कि आधुनिक मगरमच्छों में ये बदलाव कैसे देखे गए। अवशेषों के आधार पर समझा गया है कि कई प्रजातियां महासागरों और जमीन पर रही होंगी। हो सकता है इस बदलाव के दौरान तापमान गर्म रहा होगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rhuf6b
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...