Monday, 22 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन और रूस अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच राष्ट्रपति का खास संदेश लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेर्ई लावरोव अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ वार्ता करने के लिए सोमवार को चीन पहुंचे। दोनों देशों ने मानवाधिकार हनन सहित कई मुद्दों पर उनके खिलाफ सख्त नीतियां अपनाने की बाइडन प्रशासन की योजना का मुकाबला करने के लिए अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों तेज कर दी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर रूसी विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि लावरोव सोमवार और मंगलवार को वांग से वार्ता करेंगे। हालांकि, हुआ ने इस बात से इनकार किया कि चीन और रूस अमेरका तथा उसके सहयोगी देशों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ गठजोड़ बनाने से चीन का इनकार उन्होंने कहा कि हम किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बना रहे हैं। हम दूसरों के खिलाफ गुट बनाने, साजिश रचने या अन्य दुर्भावनापूर्ण इरादा रखने वाले अन्य देशों की तरह कार्य नहीं करते। उन्होंने कहा कि चीन और रूस हमेशा ही विश्व में वर्चस्व और धौंस जमाने के खिलाफ करीबी सहयोग में एकसाथ खड़े रहे हैं। हम विश्व शांति एवं स्थिरता के लिए एक स्तंभ बन गये हैं। क्वाड को लेकर अमेरिका पर भड़का हुआ है चीन गौरतलब है कि चीन ने हाल ही में हुए चार देशों के समूह क्वाड की बैठक की आलोचना की थी। इन देशों में अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। बैठक में क्वाड के सदस्य देशों के शीर्ष नेतृत्व शामिल हुए थे। चीन की यात्रा पर आने से पहले मीडिया को दिये विभिन्न साक्षात्कार में लावरोव ने कहा था कि अमेरिका और इसके साझेदार अन्य देशों पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश कर रहे हैं और बहुध्रवीय विश्व की स्थापना में बाधा डाल रहे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3c6ArJT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...