Tuesday, 23 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

न्‍यू साउथ वेल्‍स शादी का दिन किसी भी महिला के लिए जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से होता है लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया में एक दुल्‍हन के लिए यह संकटों से भर गया। दरअसल, न्‍यू साउथ वेल्‍स में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण 18 हजार लोगों को निकालना पड़ा है। यही नहीं सड़कें डूब गई हैं और पेड़ भी गिरे हुए हैं। भीषण बाढ़ के बीच केट फोदेरिंघम और वायने बेल की शादी होनी थी। इस कपल ने शादी के लिए 20 मार्च का दिन चुना था लेकिन वे अपने पिता के घर पर बाढ़ के पानी में चारों तरफ से घिर गए। यह कपल अपना शादी का प्‍लान बदलना नहीं चाहता था। दोनों की शादी विंघम में होनी थी जो मिड नॉर्थ कोस्‍ट पर है। बाढ़ के पानी में खुद को घिरा देखकर केट ने बिना समय गंवाये ही ट्वीट करके मदद मांगी और समय पर उनके पास मदद पहुंच गई। केट इस समय गर्भवती हैं और उनकी मदद के लिए तत्‍काल हेलीकॉप्‍टर कंपनी एफिनिटी से एक हेलीकॉप्‍टर वहां पहुंच गया। यह हेलिकॉप्‍टर दुल्‍हन और दूल्‍हे तथा उनके पैरंट्स को शादी के स्‍थल तक ले गया। केट ने बाद में बताया कि वह चर्च पहुंच गईं और अपने प्‍यार से शादी की है। यह चर्च उनके घर से मात्र 5 मिनट की दूरी पर था लेकिन वे बाढ़ की वजह से जा नहीं पा रहे थे। शादी के जोड़े में बाढ़ के पानी से घिरे केट और वायने की सड़क पर आपस में किस करते हुए तस्‍वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cVpIRW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...