लंदन ब्रिटेन में जल्द ही लोगों के विदेशों में जाकर छुट्टियां मनाने पर रोक लगाई जा सकती है। दरअसल, ब्रिटेन इस समय कोरोना वायरस महमारी के भीषण संक्रमण से जूझ रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच सरकार ने जब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया तो लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसे लेकर अब ब्रिटिश सरकार सख्त होती नजर आ रही है। देश में कोरोना की नए स्ट्रेन के आने का जोखिम ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा कि यदि यात्रा योजनाओं पर कड़ाई से नियंत्रण नहीं लगाया गया तो यात्रियों से घातक वायरस की नई किस्मों को साथ लेकर आने का जोखिम है । वालेस ने स्काई न्यूज से कहा कि ब्रिटेन के बाहर जो कुछ हो रहा है, उससे हम आंखें और कान बंद नहीं रख सकते। ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने दिया संकेत उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि हम अपने टीकाकरण अभियान के फायदे को जोखिम में नहीं डाल सकते। यदि हम किसी तरह लापरवाह हो जाते हैं और नयी किस्मों को लेकर आ जाते हैं जो जोखिम में डालने वाली हैं, तो लोग उसके बारे में क्या कहेंगे। उनका बयान सप्ताहांत पर आया जब इंग्लैंड अपने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आधे से अधिक वयस्कों को टीका लगा चुका है। लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस सप्ताह यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ बातचीत करने की संभावना है क्योंकि कोविड-19 टीके की आपूर्ति को लेकर विवाद जारी है। लंदन में हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने हाथ में तख्ती ली हुई थी जिसपर लिखा हुआ था कि 'कोरोना नहीं बल्कि सरकार से डरो' 'हमारे बच्चों के जिंदगियों को बर्बाद करना रोको।' लंदन में 36 लोग गिरफ्तार लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कोरोना वायरस की पाबंदियों के उल्लंघन के आरोप में 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, लोगों ने पुलिस के ऊपर बोतल और केन फेंके। सरकार के लॉकडाउन वाले फैसले के खिलाफ कई सांसद भी उठ खड़े हुए हैं। करीब 60 सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह सचिव से मिलकर पाबंदियों को कम करने का आग्रह किया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/390USpx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment