Friday, 26 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान के एक मंत्री ने कोविड महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगवाने या नौकरी से हाथ धोने का खतरा मोल लेने के लिए आगाह किया है। सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘यदि आप टीकाकरण नहीं करवाते हैं, तो आप (अपनी) नौकरी खो सकते हैं।’ डीपीए न्यूज एजेंसी ने मंत्री के हवाले से कहा है कि सूबे में पंजीकृत 1,42,315 हेल्थकेयर वर्कर्स में से कम से कम 33,356 कर्मचारियों को टीका नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान चीन में निर्मित कोविड का टीका ‘साइनोफार्म वैक्सीन’ का उपयोग कर रहा है। इस साल के प्रारंभ में किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि लगभग आधी जनता को इन टीकों पर संदेह है और वे वैक्सीन लगवाने से झिझक रहे हैं। पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव कैसर सज्जाद ने शुक्रवार को कहा कि हेल्थकेयर वर्कर्स इसलिए टीका लगवाने में झिझक रहे हैं क्योंकि सरकार ने शुरूआती दिनों में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण नहीं करने का निर्णय किया था और इस वजह से शंकाएं पैदा हो गई थीं। बहरहाल, उन्होंने कहा कि सरकार अब वैक्सीन को सुरक्षित बता रही है और सभी नागरिकों एवं हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के लिए कह रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत कोविड से सर्वाधिक मामले हैं। यहां 2,64,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जो देश में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को 4,368 नए संक्रमण और 63 मौतों की सूचना दी गई। पाकिस्तान में अब तक कुल 6,45,356 मामले और 14,091 मौतें दर्ज की गई हैं। कोरोनो से लापरवाही का आलम यह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और अब गुरुवार को उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए एक मीटिंग भी कर डाली। केंद्रीय मंत्री शिबली फराज ने इस बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो इमरान को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। तस्वीर में सात लोग इमरान के साथ एक कमरे में बैठे दिखाई दिए। हालांकि, ये सभी मास्क पहने हुए थे और काफी दूर-दूर बैठे थे, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेट हो रहे थे। हालांकि, ताजा तस्वीर ने महामारी के प्रति उनकी गंभीरता पर सवालिया निशान लगा दिया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lV1GKB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...