लंदन ब्रिटिश शाही राजघराने के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन हाल में ही दिए सनसनीखेज इंटरव्यू के बाद से चर्चा में हैं। ओपरा विनफ्रे को दिए गए इंटरव्यू में इस शाही जोड़े ने खुलासा किया था कि ब्रिटिश राजघराने ने उनको आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया है। प्रिंस हैरी ने तो यहां तक कहा था कि जब वे कनाडा में अपने एक परिचित के घर में ठहरे हुए थे तो उन्हें एक शॉर्ट नोटिस देकर बताया गया था कि बकिंघम पैलेस उनकी सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से हटा रहा है। तब से यह शाही जोड़ा अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही खर्च करता है। 2 से 3 मिलियन डॉलर का खर्च अब फोर्ब्स ने हाल में ही चार सुरक्षा विशेषज्ञों का इंटरव्यू कर दावा किया है कि अमेरिका में रह रहे की चौबीसों घंटे सुरक्षा पर 2 से 3 मिलियन डॉलर (14 करोड़ से 21 करोड़ रुपये) तक खर्च होता है। इस दावे पर बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हाल के दिनों में ब्रिटिश शाही परिवार और इस रॉयल कपल के बीच संबंध तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। कहां जाता है इतना सारा रुपया प्रिंस हैरी और मेगन की सुरक्षा के लिए खर्च किया जाने वाला बजट कई तरह के अलग-अलग सुरक्षा व्यवस्थाओं पर खर्च होता है। वर्तमान में प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में 7.4 एकड़ में फैले मोंटेसिटो हवेली में रहते हैं। इस हवाली को सुरक्षित रखने के लिए दर्जनों आर्म्स गार्ड हर वक्त तैनात रहते हैं। किसी भी बाहरी घुसपैठ से हवेली को बचाने के लिए तारों तरफ इलेक्ट्रिक फैंस से घेराबंदी की गई है। काफिले पर भी भारी भरकम खर्च जब भी प्रिंस हैरी और मेगन कहीं भी यात्रा करते हैं तो जमीन पर उन्हें कई गाड़ियां एस्कॉर्ट करती हैं। इसमें हथियारबंद गार्ड के अलावा उनके निजी सहायक बैठे होते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी करते हैं और संभावित खतरों को कम करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क में रहते हैं। कनाडा के बाद अब अमेरिका में रहता है यह शाही जोड़ा पहले प्रिंस हैरी और मेगन की सुरक्षा ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस किया करती थी। लेकिन, पिछले साल फरवरी में अचानक उनकी सुरक्षा को खत्म कर दिया गया। तब वे अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहे थे। अप्रैल 2020 में प्रिंस हैरी और मेगन लॉस एंजिल्स चले गए। यहां शुरू में वे अरबपति फिल्म निर्माता टायलर पेरी के घर रुके। तब उनकी सुरक्षा की भी व्यवस्था टायलर ने ही की थी। बाद में वे कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो हवेली में शिफ्ट हो गए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lyHRbY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment