Saturday, 3 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

ताइपे ताइवान में एक प्रेमिका ने धोखा देने के शक में अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इतना ही नहीं, दर्द के कराह रहे प्रेमी को छोड़कर उस महिला ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया। इस महिला ने घटना को तब अंजाम दिया जब उसका प्रेमी गहरी नींद में सोया हुआ था। पीड़ित प्रेमी की पहचान हुआंग के रूप में हुई है। आरोपी महिला ने बाद में पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल भी कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शराब वाला नूडल्स खिलाने के बाद दिया घटना को अंजाम रिपोर्ट के अनुसार, 52 साल का हुआंग इस घटना के समय ताइवान के चान्घुआ काउंटी के शीहु टाउनशिप में अपने घर पर था। उसके तीन बच्चे भी हैं। इस दौरान वहां उसकी प्रेमिका आई और दोनों के बीच किसी महिला को लेकर खूब कहासुनी भी हुई। बाद में हुआंग एक कटोरा शराब में भिगोया हुआ चिकन नूडल्स खाने के बाद गहरी नींद में सो गया। प्रेमी के प्राइवेट पार्ट का 20 फीसदी हिस्सा काटा रात को जब उसकी नींद खुली तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट के 20 फीसदी हिस्से को कटा हुआ पाया। भारी मात्रा में खून निकलने के कारण उसे भयंकर दर्द हो रहा था। बताया जा रहा है कि जिस प्रेमिका ने इस घटना को अंजाम दिया उसका नाम फुंग है। उसने किचन में प्रयोग की जाने वाली कैंची से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। टॉयलेट में डालकर किया फ्लश, ताकि जोड़ा ना जा सके प्रेमिका इतने गुस्से में थी कि उसने कटे हुए हिस्से को टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया, ताकि ऑपरेशन के दौरान उसे जोड़ा ना जा सके। घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमिका खुद पुलिस के पास जाकर अपने अपराध को स्वीकार किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती करवाया। काफी खोजबीन के बाद भी उसके कटे हुए प्राइवेट पार्ट को खोजा नहीं जा सका है। पुलिस ने बरामद की खून से सनी कैंची पुलिस ने घर के बाहर से खून से सनी कैंची को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अत्याधिक खून बहने के बाद भी घायल व्यक्ति खुद चल सकता है। उसे इलाज के लिए अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा। बताया जा रहा है कि बहते हुए खून को रोकने के लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन तक करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी के लिंग का शुरुआती 1.5 सेंटीमीटर हिस्सा कटा हुआ है, हालांकि बाकी अंग सुरक्षित हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3sUXf5y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...