Wednesday, 21 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जकार्ता इंडोनेशिया में एक पनडुब्बी लापता हो गई है, जिसमें 53 लोग सवार थे। सेना ने बुधवार को बताया कि बाली द्वीप के पास पनडुब्बी लापता हो गई। इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी है। सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी जब वह लापता हो गई। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है पनडुब्बी बाली के उत्तर में करीब 95 किलोमीटर दूर पानी में गायब हुई। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से मांगी गई मदद जाहजंतो ने कहा कि नौसेना ने इलाके में सर्वेक्षण जहाज समेत कई जहाजों को पनडुब्बी की तलाश में तैनात किया है। इसके अलावा सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से भी मदद मांगी गई है जिनके पास पनडुब्बी सहायता पोत हैं। 700 मीटर की गहराई में डूब गई पनडुब्बी? स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि नौसेना का मानना है कि पनडुब्बी समुद्र तल में 700 मीटर की गहराई में डूब गई है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पनडुब्बी क्यों लापता हुई। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी को गोता लगाने की मंजूरी दी गई थी और इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया। हेलिकॉप्टर को तेल फैला दिखा उसने कहा कि एक हेलिकॉप्टर ने बाद में उस जगह तेल फैला पाया जहां पनडुब्बी को समुद्र में गोता लगाना शुरू करना था। इसमें कहा गया कि पनडुब्बी में चालक दल के 49 सदस्य, उसके कमांडर और तीन गनर्स थे। जर्मनी में निर्मित यह पनडुब्बी 1981 से इंडोनेशिया में सेवा में है। बृहस्पतिवार को होने वाले प्रक्षेपास्त्र दागने के एक अभ्यास के लिए बुधवार को तैयारी हो रही थी। इस अभ्यास में सेना प्रमुख व अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल होने वाले थे। इंडोनेशियाई नौसेना के बेड़े में अभी पांच पनडुब्बियां हैं और उसकी 2024 तक इनकी संख्या बढ़ाकर आठ करने की योजना है। करीब 17000 द्वीपों के साथ इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है और हाल के वर्षों में उसे कई समुद्री चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिनमें नातुना द्वीप के निकट कई चीनी पोतों से जुड़ी घटनाएं भी शामिल हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dD39mx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...