वॉशिंगटन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नासा ने सोमवार को मंगल ग्रह पर इनजेनिटी हेलिकॉप्टर को उड़ाकर इतिहास रच दिया। लेकिन, क्या आपको पता है कि अमेरिका की इस सफलता के पीछे भारतीय मूल के इंजीनियर का दिमाग लगा हुआ है। जी हां, नासा के मार्स हेलिकॉप्टर जिसे इनजेनिटी के नाम से जाना जाता है, उसे भारत के आईआईटी से पढ़े जे (बॉब) बलराम ने डिजाइन किया था। पहले से कहीं अधिक ऐक्टिव है हेलिकॉप्टर इनजेनिटी के चीफ इंजीनियर जे (बॉब) बलराम ने सफल उड़ान के बाद बताया कि उनका यह हेलिकॉप्टर अब पहले की तुलना में और अधिक स्वस्थ है। उसने अपने सोलर पैनल्स पर जमें धूल को भी हटा दिया है। जिसके बाद वह पहले से भी अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। इस उड़ान के बाद जे (बॉब) बलराम के काम की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। चंद्रमा पर रॉकेट के उतरने से मिली थी प्रेरणा 1960 के दशक में दक्षिण भारत में जन्में जे (बॉब) बलराम बचपन से ही अंतरिक्ष और रॉकेट में खास रूचि रखते थे। उनके चाचा ने भारत में मेरिकी वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखकर नासा में करियर संबंधी जानकारी मांगी थी। जे (बॉब) बलराम ने कुछ साल पहले नासा के इनहाउस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि रेडियो के जरिए चंद्रमा पर रॉकेट के पहुंचने की खबर सुनकर उनका मन में अंतरिक्ष को लेकर और उत्सुकता जागी थी। मार्स मिशन में काम करने वाले दूसरे प्रमुख भारतीय नासा के मार्स मिशन में काम करने वाले जे (बॉब) बलराम भारतीय मूल के दूसरे इंजीनियर हैं। उनके अलावा भारतीय मूल की स्वाति मोहन मार्स मिशन को लीड कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के एक दर्जन से अधिक इंजीनियर इस मिशन में शामिल हैं। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिशन की सफल लैंडिंग के बाद स्वाति मोहन से बात की थी। नासा के कई मिशनों में किया है काम बलराम के नासा में करियर की शुरुआत रोबोट हथियार, शुरुआती मार्स रोवर्स, शुक्र ग्रह पर खोजबीन के लिए बनाई गई नेशनल बैलून मिशन के लिए टेक्नोलॉजी और मार्स साइंस लेबरोटरी में काम से की। इसके बाद उन्हें पिछले साल मार्स 2020 मिशन में परसेवेरेंस रोवर वाली टीम में चुना गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम की मदद से धरती से लाखों किलोमीटर दूर लगभग सात गुना पतले वातावरण में मार्स हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उड़ाकर इतिहास रच दिया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2QELmSO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment