Friday, 2 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

स्वेज कई दिनों तक दुनिया के करीब 30% व्यापार को रोक देने वाला मिस्र का स्वेज कनाल अब खुल चुका है। यहां एक जहाज के फंसे होने के कारण काफी चर्चा थी और अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने यहां लगे जाम की तस्वीरें रिलीज कर यह बता भी दिया है कि स्थिति कितनी गंभीर हो गई थी। सैटलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि यहां Evergiven जहाज की वजह से 100 किमी लंबा जाम लग गया था। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं और धूल के तूफान के कारण जहाज फंस गया था और इसे निकालने में 6 दिन और सात घंटे लग गए। इस पूरे घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जहाज नहर की स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज चल रहा था। इसके ब्लॉक होने से कई जहाज फंसे रहे और भयानक ट्रैफिक जाम लग गया। NASA की सैटलाइट तस्वीरों से इंटरनेट यूजर्स को पता लग रहा है कि यह कंजेशन कितना ज्यादा था। NASA ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर कीं। इनमें देखा गया कि 29 मार्च को जाम 100 किमी तक लग गया था। ये सभी तस्वीरें विजिबल इन्फ्रारेड रेडियोमीटर स्वीट (VIIRS) से ली गई थीं। NASA ने बताया कि इस तकनीक की मदद से धीमे से धीमे सिग्नल जैसे चांद की रोशनी, गैस और जहाजों की लाइट को बढ़ाया जा सकता है। पहली तस्वीर में 1 फरवरी को सामान्य ट्रैफिक देखा गया। 27 मार्च तक 72 किमी और 29 मार्च तक 100 किमी लंबा जाम लग चुका था। 30 मार्च को यहां 184 जहाज खड़े थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3fAtUcA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...