वॉशिंगटन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसेवेरेंस रोवर के साथ मंगल पर पहुंचा Ingenuity हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। करीब 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद बनाए गए इस हेलिकॉप्टर की लाल ग्रह पर होने वाली पहली उड़ान को लेकर पूरी दुनिया में उत्सुकता का माहौल था। नासा के कई चैनलों के जरिए इस ऐतिहासिक घटना का लाइव प्रसारण किया गया। नासा करेगा लाइव स्ट्रीमिंग Ingenuity हेलिकॉप्टर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में बने एक अस्थायी हेलिपैड से उड़ान भरी। यह धरती के अलावा पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर हेलिकॉप्टर की उड़ान है। इस मिशन को नासा के कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्सन लैबरेटरी लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है। मंगल के पतले वातावरण में उड़ेगा इनजीनिटी नासा के Ingenuity स्वायत्त रूप से अपनी पूरी उड़ान का संचालन किया। लगभग 1.8 किग्रा का यह रोटरक्राफ्ट अपने चार कार्बन-फाइबर ब्लेड के सहारे उड़ान भरी। जिसके ब्लेड 2400 राउंड प्रति मिनट की दर से घूम सकते हैं। यह स्पीड धरती पर मौजूद हेलिकॉप्टरों के ब्लेड की रोटेटिंग स्पीड से लगभग 8 गुना ज्यादा है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मंगल का वातावरण धरती की तुलना में 100 गुना अधिक पतला है। जमीन से 10 फीट ऊंचा उड़ेगा यह हेलिकॉप्टर इनजीनिटी अपने रोटर के सहारे पहली बार उड़ान के दौरान लगभग 10 फीट की ऊंचाई प्राप्त करेगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे नीचे भी उतरेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इनजीनिटी 30 दिनों के अंदर चार बार उड़ान भरने का प्रयास करेगा। हर उड़ान पिछले से ज्यादा ऊंचाई और दूरी तक की जाएगी। जिससे यह हेलिकॉप्टर उच्चतम स्तर को पा सके। नासा के वैज्ञानिकों को एक बड़ी चिंता खाए जा रही नासा टीवी पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। इस बीच हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने से ठीक पहले नासा के वैज्ञानिकों को एक बड़ी चिंता खाए जा रही है। हेलिकॉप्टर की प्रॉजेक्ट मैनेजर मिमि आंग ने कहा कि हमारी टीम सोमवार को मंगल ग्रह पर उड़ान भरने का प्रयास करेगी लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमें फिर से मेहनत करते हुए दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है। आंग ने कहा कि इंजिनियरिंग की दुनिया में हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है लेकिन यह अत्याधुनिक तकनीक पर काम करने को रोमांचक और प्रतिफल देने वाला बनाता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dsk0s7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment