पेइचिंग ताइवान और अमेरिका के बीच गहराते रक्षा संबंधों से चिढ़े चीन ने साउथ चाइना सी में अपने सैन्य अभियानों की तादाद को बढ़ा दिया है। लगभग हर दिन चीन के लड़ाकू विमान जानबूझकर ताइवानी वायुसीमा में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही चीन के रिकॉर्ड 25 लड़ाकू विमानों ने एक साथ ताइवानी एयर आइडेंटिफिकेशन जोन का उल्लंघन किया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब ड्रैगन का मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि आखिर चीनी लड़ाकू विमान ताइवानी एयरस्पेस में बार-बार घुसपैठ क्यों करते हैं। ग्लोबल टाइम्स के एडिटर ने बताया कारण ग्लोबल टाइम्स के चीफ एडिटर हू शीजिन ने बताया कि चीन का सैन्य अभियान दरअसल अमेरिकी विदेश विभाग और ताइवान के बीच संबंधों की गाइडलाइन का उल्लंघन के जवाब में किया जा रहा है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ताइवान और अमेरिका के बीच गहराते संबंधों को देखते हुए इलाके में सैन्य दबाव को और बढ़ाएगी। अगर ताइवान हमारे जहाजों पर फायरिंग करता है तो इसे पूर्ण युद्ध माना जाएगा और पूरा का पूरा ताइवाान स्ट्रेट हमारा होगा। ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा बताता है चीन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी गृह युद्ध के खत्म होने के सात दशक बाद भी ताइवान को अपनी जमीन का हिस्सा बताता है। यह बात अलग है कि ताइवान पर आजतक चीन का प्रत्यक्ष रूप से कभी शासन नहीं रहा है। चीनी सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी कई बार ताइवान के ऊपर हमला करने की धमकी दे चुके हैं। पिछले साल के अंत में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां तक कहा था कि ताइवान की स्वतंत्रता का अर्थ ही जंग का ऐलान होगा। ताइवान पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल चीन की धमकियों के बावजूद जो बाइडन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को ताइवान के तीन दिवसीय दौरे पर भेजा है। कल ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अमेरिकी सीनेटर क्रिस डोड और पूर्व उप सचिव रिचर्ड आर्मिटेज के साथ जेम्स स्टाइनबर्ग भी शामिल हैं। इन नेताओं को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का खास समझा जाता है। बताया जा रहा है कि जो बाइडन ने इन नेताओं को ताइवान के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धताओं को प्रदर्शित करने के लिए भेजा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन को दी थी चेतावनी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ताइवान पर हमला करने की सोचने को लेकर चीन को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि चीन की आक्रामक कार्रवाई हमारे लिए वास्तविक चिंता का विषय है। ब्लिंकेन ने जोर देकर कहा कि ताइवान के पास चीन को जबाव देने के लिए पूरी क्षमता मौजूद है। अमेरिका भी पश्चिमी प्रशांत में शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन ने भेजे थे 25 लड़ाकू विमान अमेरिकी राजनयिकों की यात्रा के दो दिन पहले ही चीन ने ताइवानी एयरस्पेस में एक साथ 25 लड़ाकू विमानों की घुसपैठ करवाई थी। यह ताइवानी एयरस्पेस में चीनी वायु सेना की अबतक की सबसे बड़ी घुसपैठ है। हालांकि, हरकत में आई ताइवानी वायुसेना की चेतावनी के बाद चीनी लड़ाकू विमान भाग खड़े हुए। इससे पहले 27 मार्च को चीनी वायुसेना के 20 लड़ाकू विमानों ने एक साथ ताइवानी वायुसीमा में घुसपैठ की थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Q6Np2a
via IFTTT
No comments:
Post a Comment