Sunday, 4 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन को सुपरसोनिक विमान में अपग्रेड करने के लिए यूएस एयरफोर्स एक स्टार्टअप के साथ काम कर रहा है। इसको लेकर पिछले साल खबर आई थी कि अमेरिकी वायुसेना ने जॉर्जिया स्थित एक एविएशन स्टार्टअप कंपनी हर्मियस के साथ करार किया है। यह कंपनी अमेरिका राष्ट्रपति के विमान के लिए सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट इंजन को विकसित करेगी। एक्सोलोनिक द्वारा बनाए जा रहे लो बूम सुपरसोनिक मैक 1.8 ट्विनजेट की कुछ इंटरनल फोटो को सीएनएन ट्रैवल ने जारी किया है। जिसमें विमान की खूबसूरत इंटीरियर को दिखाया गया है। यह विमान वर्तमान के एयरफोर्स वन की तुलना में छोटा होगा लेकिन इसकी स्पीड काफी ज्यादा होगी। इस परियोजना के लिए अमेरिकी वायुसेना के प्रेसिडेंशियल एंड एक्जिक्यूटिव एयरलिफ्ट डायरेक्टोरेट ने फंडिग की है। यही विभाग राष्ट्रपति के विमान की देखरेख भी करता है। तस्वीरों में अमेरिकी वीवीआईपी विजिटर्स के लिए डिजाइन किए गए इस एक्जिक्यूटिव ट्रांसपोर्ट प्लेन की इंटीरियर काफी भव्य दिखाई दे रहा है। इसे एक्सोसोनिक के 70 यात्रियों वाले कॉमर्शियल एयरलाइनर कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कुल 31 लोग सफर कर सकेंगे।(Courtesy-Exosonic)

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन को सुपरसोनिक विमान में अपग्रेड करने के लिए यूएस एयरफोर्स एक स्टार्टअप के साथ काम कर रहा है। इसको लेकर पिछले साल खबर आई थी कि अमेरिकी वायुसेना ने जॉर्जिया स्थित एक एविएशन स्टार्टअप कंपनी हर्मियस के साथ करार किया है। यह कंपनी अमेरिका राष्ट्रपति के विमान के लिए सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट इंजन को विकसित करेगी।


हवा में उड़ता महल होगा अमेरिकी राष्ट्रपति का नया सुपरसोनिक विमान, पहली बार देखें अंदर की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन को सुपरसोनिक विमान में अपग्रेड करने के लिए यूएस एयरफोर्स एक स्टार्टअप के साथ काम कर रहा है। इसको लेकर पिछले साल खबर आई थी कि अमेरिकी वायुसेना ने जॉर्जिया स्थित एक एविएशन स्टार्टअप कंपनी हर्मियस के साथ करार किया है। यह कंपनी अमेरिका राष्ट्रपति के विमान के लिए सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट इंजन को विकसित करेगी। एक्सोलोनिक द्वारा बनाए जा रहे लो बूम सुपरसोनिक मैक 1.8 ट्विनजेट की कुछ इंटरनल फोटो को सीएनएन ट्रैवल ने जारी किया है। जिसमें विमान की खूबसूरत इंटीरियर को दिखाया गया है। यह विमान वर्तमान के एयरफोर्स वन की तुलना में छोटा होगा लेकिन इसकी स्पीड काफी ज्यादा होगी। इस परियोजना के लिए अमेरिकी वायुसेना के प्रेसिडेंशियल एंड एक्जिक्यूटिव एयरलिफ्ट डायरेक्टोरेट ने फंडिग की है। यही विभाग राष्ट्रपति के विमान की देखरेख भी करता है। तस्वीरों में अमेरिकी वीवीआईपी विजिटर्स के लिए डिजाइन किए गए इस एक्जिक्यूटिव ट्रांसपोर्ट प्लेन की इंटीरियर काफी भव्य दिखाई दे रहा है। इसे एक्सोसोनिक के 70 यात्रियों वाले कॉमर्शियल एयरलाइनर कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कुल 31 लोग सफर कर सकेंगे।

(Courtesy-Exosonic)



हवा में उड़ता महल होगा अमेरिका का नया एयरफोर्स वन
हवा में उड़ता महल होगा अमेरिका का नया एयरफोर्स वन

इस विमान के इंटीरियर को खूबसूरत और आरामदायक बनाने के लिए लक्जरी चमड़े, ओक की लकड़ी, क्वार्ट्ज फिटिंग, काम करने और आराम करने के लिए निजी सुइट बने हुए हैं। इसमें अल्ट्रा लक्जरी चेयर्स को लगाया गया है। इस जहाज को राष्ट्रपति की सुविधा के अनुसार प्रयोग में लाया जाएगा। हालांकि जो प्रारंभिक जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, शुरुआत में इस विमान को एयरफोर्स टू के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है। एयरफोर्स टू अमेरिका के उपराष्ट्रपति के विमान को कहा जाता है। एक्सोसोनिक के प्रिंसिपल एयरक्राफ्ट इंटिरियर डिजाइनर स्टेफनी चहन ने कहा कि हम अपनी पहले से की गई प्लानिंग में नई तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं, जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है या फिर जिन्हें आप वर्तमान समय में किसी कॉमर्शियल प्लेन में नहीं देखते हैं। इसमें बने दो निजी सुइट्सस में से पहले में तीन लोगों के लिए मीटिंग रूम के रूप में भी बदला जा सकता है। इसमें सिक्योर वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी मौजूद होगी। जिससे इस विमान में सफर कर रहे राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति अपने काम को कर सकें, ऑनलाइन हो सकें या मीडिया को संबोधित कर सकें।

(Courtesy-Exosonic)



एक बार में 9260 किलोमीटर तक भर सकता है उड़ान
एक बार में 9260 किलोमीटर तक भर सकता है उड़ान

इस विमान में बनी दूसरी सुईट में 8 लोगों के लिए जगह है। इसमें फ्लैट सीट्स, एडजेस्टेबल टेबल भी मौजूद है, जिससे विमान में काम कर रहे सीनियर अधिकारियों के काम में कोई परेशानी न आए। मेन केबिन में 20 बिजनेस-क्लास सीटों के साथ इस विमान में दो गैलरी, दो लैवेटरीज और स्टोवेज स्पेस भी मौजूद हैं। मॉडर्न एयरक्राफ्ट डिजाइन के हिसाब से इस विमान की सीटों में पीछे की तरफ मॉनिटर नहीं लगे हुए हैं, बल्कि पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए एक अलग से जगह दी हुई है। डिजाइनर्स ने बताया कि इस विमान को यूएस एक्जिक्यूटिव ब्रांच के मिशन और वैल्यू के आधार पर डिजाइन किया गया है। यह विमान एक बार में 5000 नाटिकल मील (9260 किलोमीटर) की दूरी तक उड़ान भर सकता है। साथ ही बूम शॉफ्ट तकनीकी के कारण धरती पर मौजूद लोगों को परेशान किए बिना आवाज से दोगुनी तेज रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

(Courtesy-Exosonic)



नए विमान से 7 घंटे का सफर 90 मिनट में होगा पूरा
नए विमान से 7 घंटे का सफर 90 मिनट में होगा पूरा

अगर एयरफोर्स वन सुपरसोनिक इंजन से लैस हो जाएगी तो अमेरिकी राष्ट्रपति मैक 5 की गति से न्यूयॉर्क से लंदन मात्र 90 मिनट में पहुंच सकते हैं। इस दूरी को तय करने में फिलहाल 7 घंटे का समय लगता है। इस स्टार्टअप कंपनी ने एयरफोर्स के सामने मैक 5 एयरक्राफ्ट इंजन को प्रदर्शित किया था। जिसके बाद से इसे सरकारी फंड दिया गया है। यह सुपरोसनिक इंजन एक कंबाइन टर्बोफैन डिजाइन पर आधारित है जो एक सामान्य टर्बोफैन इंजन और रैमजेट दोनों को एक ही इंजन में फ़्यूज करता है। एक सामान्य टर्बोफैन इंजन सामने से हवा को खींचकर पीछे प्रेशर से धकेलता है। इस इंजन से मिली शक्ति के कारण ही प्लेन सबसोनिक स्पीड पर उड़ने में सक्षम होता है। जबकि रैमजेट इंजन का उपयोग मिसाइलों में अधिकतर किया जाता है।

(Courtesy-Exosonic)



क्या है वर्तमान एयरफोर्स वन की खासियत
क्या है वर्तमान एयरफोर्स वन की खासियत

अमेरिकी राष्ट्रपति का वर्तमान विमान एयरफोर्स वन दो खास तरीके से बनाए गए बोइंग 747-200B सीरीज के विमानों में से एक है। यह विमान चंद मिनटों के नोटिस पर उड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है। विमान में होने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति किसी से भी कनेक्ट रह सकते हैं और अमेरिका पर हमला होने की स्थिति इस विमान को मोबाइल कमांड सेंटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान कभी अकेला नहीं उड़ता है। कुछ कार्गो विमान हमेशा इसके आगे-आगे चलते हैं, जिनके जरिए रिमोट लोकेशन में भी ट्रंप को किसी चीज की कमी महसूस ना हो। देखा जाए तो ये कार्गो विमान अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन को सुरक्षा देने का भी काम करते हैं। एयरफोर्स वन 35,000 फीट की ऊंचाई पर 1,013 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। एकबार में यह विमान 6,800 मील की दूरी तय कर सकता है। विमान अधिकतम 45,100 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इस विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा 1,81,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये) की लागत आती है।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ulGtg1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...