Friday, 16 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी के आखिरकार भारत आने का रास्ता साफ हो गया। CBI के मुताबिक ब्रिटेन के गृह मंत्री ने भगोड़े हीरा व्यापारी मोदी के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी है। पंजाब नैशनल बैंक को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की चपत लगाकर लंदन में जाकर बैठने वाला मोदी वहां की कोर्ट में इस कदम से बचने की जुगत में लगा हुआ था। हालांकि, फरवरी में कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात मान ली थी और उसकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने यह भी माना था कि नीरव मोदी ने सबूत मिटाने और गवाहों को धमकाने की साजिश रची। जमानत को लेकर नीरव मोदी के कई प्रयास मजिस्ट्रेट अदालत और उच्च न्यायालय में खारिज कर दिए गए थे क्योंकि उसके फरार होने का जोखिम रहा। कोर्ट में दिया था मानसिक स्वास्थ्य का हवाला नीरव ने बचने के लिए कोर्ट में मानसिक स्वास्थ्य का हवाला दिया था लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में यह असामान्य बात नहीं है। जज ने बताया कि नीरव मोदी को मुंबई के आर्थर रोड जेल में पर्याप्त चिकित्सा दी जाएगी और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल भी की जाएगी। जज ने कहा कि नीरव मोदी को भारत भेजने पर आत्महत्या का कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसके पास आर्थर रोड जेल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। 180 करोड़ डॉलर का मालिक है नीरव मोदी फोर्ब्स के मुताबिक 2017 में नीरव मोदी की कुल दौलत 180 करोड़ डॉलर (करीब 11, 700 करोड़ रुपए) थी। नीरव मोदी की कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। मार्च 2018 में नीरव मोदी ने न्यूयॉर्क में बैंकरप्सी प्रोटेक्शन के तहत याचिका दायर की थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uOSgng
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...