Friday, 7 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

केपटाउन दक्षिण अफ्रीका में भैंस के मांस के लिए जंगल के राजा शेर और लकड़बग्‍घों के बीच जोरदार जंग देखने को मिली। जंगल में भैंस का मांस खाने की ताक में लगे विशालकाय लकड़बग्‍घों ने शेर को अकेला पाकर उसे घेर लिया और दोनों के बीच जोरदार जंग शुरू हो गई। यह मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली। इस जंग में अकेले शेर ने यह साबित कर दिया कि उसे जंगल का राजा क्‍यों कहते हैं। शेर ने करीब 6 घंटे तक चली जंग के पास भैंस के मांस पर कब्‍जा कर लिया और लकड़बग्‍घों को दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया। फोटोग्राफर और सफारीस्मिथ के संस्‍थापक कायले स्मिथ ने शेर और लकड़बग्‍घों की इस जंग को कैमरे में कैद किया। कायले की एक तस्‍वीर में नजर आ रहा है कि करीब 63 किलो के 30 लकड़बग्‍घों ने शेर को लिया है लेकिन शेर का गुर्राना जारी है। लकड़बग्‍घे 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शिकार करने में सक्षम करीब 180 किलो वजनी शेर 30 लकड़बग्‍घों के भीषण हमले से डरा नहीं और लकड़बग्‍घों के हमले से खुद को बचाने में न केवल सफल रहा बल्कि उसने भैंस के मांस पर भी कब्‍जा कर लिया। शेर और लकड़बग्‍घों की यह जोरदार जंग दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नैशनल पार्क में देखने को मिली। फोटोग्राफर कायले स्मिथ ने करीब 800 फुट की दूरी से 6 घंटे तक चले युद्ध की शानदार तस्‍वीरें खीचीं। कायले ने इन अद्भुत तस्‍वीरों को खींचने के लिए सोनी का AR7 IV का कैमरा और 200-600 एमएम का लेंस इस्‍तेमाल किया। दरअसल, लकड़बग्‍घों के बारे में कहा जाता है कि वे जंगल में कहीं मरे शिकार पर कब्‍जा कर लेते हैं और कई बार वे खुद भी शिकार करके अपना पेट भरते हैं। हालांकि जंगल के राजा के सामने उनकी एक नहीं चली और उन्‍हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। ये लकड़बग्‍घे करीब 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शिकार करने में सक्षम हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3f1Kz6R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...